फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Road ministry targets to rectify 9000 accident black spots on national highways by March 2025 says Secretary

Black Spots: सड़क मंत्रालय NH पर 9,000 दुर्घटना-संभावित ब्लैक स्पॉट को करेगा ठीक, अगले साल मार्च तक का लक्ष्य

Wed, 24 Jan 2024 08:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 08:36 PM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने मार्च 2025 तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर 9,000 दुर्घटना-संभावित ब्लैक स्पॉट को ठीक करने का एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Road ministry targets to rectify 9000 accident black spots on national highways by March 2025 says Secretary
Black Spots on National Highways - फोटो : For Reference Only

विस्तार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने मार्च 2025 तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर 9,000 दुर्घटना-संभावित ब्लैक स्पॉट को ठीक करने का एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय सड़क महासंघ (इंटरनेशनल रोड फेडरेशन) (आईआरएफ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, जैन ने आगे कहा कि पिछले तीन वर्षों में लगभग 4,000 ब्लैक स्पॉट को ठीक किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "इस समय 9,000 से ज्यादा ब्लैक स्पॉट की पहचान की गई है... मंत्रालय ने देश में सभी ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के लिए मार्च 2025 का एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगभग 500 मीटर के स्ट्रेच जहां तीन साल के दौरान कम से कम पांच दुर्घटनाएं हुई हैं, जिससे 10 लोगों की मौत हुई है, उन्हें दुर्घटना ब्लैक स्पॉट के रूप में नामित किया गया है। 

Road ministry targets to rectify 9000 accident black spots on national highways by March 2025 says Secretary
Black Spot - फोटो : अमर उजाला
जैन ने आगे कहा कि देश में सभी राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) का सड़क सुरक्षा ऑडिट जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। और मंत्रालय सड़क के मेंटेनेंस के लिए जीरो कंप्लेंट (शून्य शिकायत) शुरू करने की योजना बना रहा है। जिससे सभी राजमार्गों को संबंधित अधिकारियों द्वारा पूरी तरह से मेंटेन रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़कों के गड्ढों और खराब रखरखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उन्हें जवाबदेह बनाया जाएगा।

सचिव ने दोहराया कि MoRTH जल्द ही देश भर में सभी घायल दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस चिकित्सा उपचार शुरू करने की योजना बना रहा है।

आईआरएफ के मानद अध्यक्ष केके कपिला ने कहा कि सुरक्षित परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए सड़कों की इंजीनियरिंग, वाहनों की इंजीनियरिंग, प्रवर्तन, शिक्षा और आपातकालीन देखभाल सहित समग्र दृष्टिकोण की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed