फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Rishabh Pant Accident NHAI official says There was no pothole on road where Rishabh Pant car met with accident

Rishabh Pant: ऋषभ पंत की कार दुर्घटना पर NHAI के अधिकारी का बड़ा खुलासा, सीएम धामी के बयान पर खड़े हुए सवाल

Tue, 03 Jan 2023 12:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 12:44 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि जिस सड़क पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार करीब-करीब घातक दुर्घटना का शिकार हुई, वहां कोई गड्ढा नहीं था।

विज्ञापन
Rishabh Pant Accident NHAI official says There was no pothole on road where Rishabh Pant car met with accident
ऋषभ पंत कार एक्सिडेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

National Highways Authority of India (NHAI), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि जिस सड़क पर क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार करीब-करीब घातक दुर्घटना का शिकार हुई, वहां कोई गड्ढा नहीं था।
विज्ञापन


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के एक अस्पताल में क्रिकेटर से मिलने के बाद कहा था कि पंत ने उन्हें बताया कि उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब वह राजमार्ग पर एक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rishabh Pant Accident: डिवाइडर से टकराकर हवा में लहराकर 100 मीटर दूर पहुंची, कितनी थी पंत के कार की रफ्तार?
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, एनएचएआई रुड़की डिवीजन के परियोजना निदेशक प्रदीप सिंह गुसाईं ने पीटीआई-भाषा को बताया, "जिस जगह दुर्घटना हुई, उस सड़क पर कोई गड्ढा नहीं था। जिस सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह राजमार्ग से सटी एक नहर (रजवाहा) के कारण थोड़ी संकरी है। इस नहर का सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है।"

गुसाईं ने इस बात से भी इनकार किया कि दुर्घटनास्थल की मरम्मत एनएचएआई द्वारा की गई है और "गड्ढों" को ठीक कर दिया गया है। हालांकि राजमार्ग के एक हिस्से को कथित तौर पर ठीक करने वाले मजदूरों की कुछ तस्वीरें रविवार देर शाम वायरल हुईं।

धामी ने मैक्स अस्पताल में पंत से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा था कि क्रिकेटर गड्ढे या किसी काली चीज से बचने की कोशिश में वाहन से नियंत्रण खो बैठे थे।

अस्पताल में क्रिकेटर से मिलने के बाद धामी ने संवाददाताओं से कहा, 'उन्होंने (पंत) कहा कि गड्ढे या किसी काली चीज से बचने की कोशिश में कार सड़क पर पलट गई।' 


यह भी पढ़ें: Rishabh Pant Car Accident: कारों में क्यों लगती है आग, ऋषभ पंत जैसा हादसा होने पर क्या करें

शनिवार को पंत से मुलाकात करने वाले दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा ने भी कीपर-बल्लेबाज के हवाले से कहा था कि शुक्रवार तड़के जब वह एक गड्ढे से निबटने की कोशिश कर रहे थे तब यह दुर्घटना हुई।

यह बड़ा हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ था, जब पंत की लग्जरी कार हरिद्वार जिले में रुड़की के पास एक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और आग की लपटों में घिर गई, जिससे क्रिकेटर को कई चोटें आईं। इस बेहद गंभीर सड़क दुर्घटना में वे चमत्कारिक रूप से बच गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed