फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   Renault recalls 50k Kwids

फ्यूल सिस्टम में खराबी: रेनो ने वापस मंगाई 50 हजार क्विड कारें

Wed, 12 Oct 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Oct 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
Renault recalls 50k Kwids
Renault Kwid

फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी  रेनो ने लगभग 50,000 क्विड कारों को वापस बुलाया है। कंपनी इनमें ईंधन प्रणाली में सुधार करेगी और एक होज क्लिप को भी लगाएगी। क्विड कंपनी की भारत में बाजार में प्रवेश स्तर की छोटी कार है।

विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा कि रेनो इंडिया 18 मई 2016 से अक्टूबर 2015 के बीच उत्पादित 0.8 एल संस्करण (800 सीसी) की क्विड का अग्रसारी कदम उठाते हुए स्वैच्छिक निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन


बयान के मुताबिक कि इन कारों में एक फ्यूल होज क्लिप लगाई जाएगी और पूरी ईंधन प्रणाली की कार्यविधि पर ध्यान दिया जाएगा ताकि ईंधन आपूर्ति में किसी तरह की समस्या का समाधान किया जा सके। कंपनी ने कहा कि प्रभावित कारों की जांच मुफ्त में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवेंचर एडिशन के सहारे सेल बढ़ाना चाहती है कंपनी

Renault recalls 50k Kwids
Renault KWID

गौरतलब है कि हाल ही में रेनो ने डस्‍टर को और भी बेहतरीन बनाते हुए एडवेंचर एडिशन लॉन्‍च किया है। कंपनी इस नई रेनो डस्‍टर के सहारे फेस्टिव सीजन में अपनी सेल बढ़ाने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि नई रेनो डस्‍टर की शुरुआती कीमत 9.64 लाख रुपए (एक्स शो-रूम, नई दिल्ली) रखी गई है।

डस्टर का एडवेंचर एडिशन, रेग्युलर एडिशन के मुकाबले 10 हजार रुपए महंगा होगा। रेनो ने एडवेंचर एडिशन को 1.5 लीटर डीसीआई डीजल इंजन के साथ उतारा है। 1.5 लीटर डीजल इंजन में पावर के दो विकल्प मिलते हैं। पहला 85 पीएस और दूसरा 110 पीएस  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed