{"_id":"6463bae152044ecd0608f335","slug":"renault-rafale-officially-teased-as-mid-size-crossover-suv-vehicle-know-details-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Renault Rafale: रेनो राफेल का टीजर हुआ जारी, जानें कैसी होगी फाइटर जेट से प्रेरित एसयूवी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Renault Rafale: रेनो राफेल का टीजर हुआ जारी, जानें कैसी होगी फाइटर जेट से प्रेरित एसयूवी
Tue, 16 May 2023 10:48 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 16 May 2023 10:48 PM IST
सार
राफेल फाइटर प्लेन का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। Renault (रेनो) और Rafale (राफेल) के बीच क्या समानता है? पहला तो यह कि दोनों फ्रांसीसी निर्माता हैं। और दूसरा कुछ भी नहीं।
विज्ञापन
Renault Rafale SUV
- फोटो : Renault
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राफेल फाइटर प्लेन का नाम तो आपने जरूर सुना होगा। Renault (रेनो) और Rafale (राफेल) के बीच क्या समानता है? पहला तो यह कि दोनों फ्रांसीसी निर्माता हैं। और दूसरा कुछ भी नहीं। अब तक इतनी ही इतना ही है क्योंकि Renault Rafale का अब आधिकारिक तौर पर एक मिड-साइज क्रॉसओवर व्हीकल के तौर पर टीजर जारी किया गया है। जो कि 1930 के दशक से बनाई जा रही एक शानदार लड़ाकू जेट के नाम से प्रेरित है।
कैसी होगी यह एसयूवी
Renault-Nissan CMF-CD प्लेटफॉर्म पर निर्मित, Renault Rafale अनिवार्य रूप से Austral (ऑस्ट्रल) कॉम्पैक्ट एसयूवी का एक प्रकार है जो पहले से ही फ्रांसीसी ऑटो दिग्गज द्वारा चुनिंदा बाजारों में पेश की जा रही है। जबकि ऑस्ट्रल को आधिकारिक तौर पर 2022 के आखिर में लॉन्च किया गया था, रेनो राफेल को पूरी तरह से गुरुवार को ले बॉर्गेट में आगामी पेरिस एयर शो में प्रदर्शित किया जाएगा।
राफेल जैसी तेज
रेनो इस क्रॉसओवर व्हीकल के बारे में बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन क्या इसमें उतनी तेज रफ्तार है जिसके लिए इन नाम वाली फाइटर जेट जानी जाता है? रेनो की ग्लोबल मार्केटिंग टीम के सिल्विया डॉस सैंटोस ने एक प्रेस बयान में कहा, "'राफेल' नाम सुनते ही दिमाग में तुरंत टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और साहस की भावना के साथ-साथ ड्राइविंग आनंद और चपलता का ध्यान आता है।"
विज्ञापन
इंजन पावर
Renault Rafale में डीजल इंजन शायद ही मिले। इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड गैसोलीन इंजन हो सकता है जो 130 hp का पावर और 205 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। रेनो ने अपनी इस कार के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। यह कहा जा सकता है कि ये कार सीएमएफ-सीडी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसे हाइब्रिड इंजन द्वारा संचालित किए जाने की उम्मीद है।