रेनो इंडिया ने बिक्री के मामले में होंडा को पछाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनो इंडिया ने जब अपनी कारों को मार्केट में उतारा था तब किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक दिन वह दिग्गज कंपनी होंडा को बिक्री के मामले में पछाड़ देगी।
जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने अक्टूबर में होंडा की सेल में 22.8 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में 20,166 कारों की बिक्री की थी, लेकिन इस साल यह आंकड़ा गिरकर 15, 567 कारों तक रह गया। होंडा की अमेज की बात करें तो कंपनी ने दावा किया है कि पिछले महीने 4009 कार बेचीं।
रेनो तेज के साथ भारत के बाजार पकड़ मजबूत कर रही है
दूसरी ओर रेनो तेज के साथ भारत के बाजार पकड़ मजबूत कर रही है। कंपनी के मुताबिक, रेनो ने इस साल अक्टूबर में 12,409 वाहनों की बिक्री की, जजबकि पिछले साल इसी महीने में उसने सिर्फ 7, 396 वाहन बेचे थे।
रेनो इंडिया के मुताबिक कंपनी इस साल जनवरी से अक्टूबर तक 1 लाख 11 हजार 387 वाहन बेच चुकी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान उसने सिर्फ 35 हजार
736 वाहन बेचे थे। कंपनी ने पिछले साल की तुलना में 211.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।