{"_id":"65407bbcba85332d61070ea4","slug":"remember-these-tips-before-buying-an-old-bike-otherwise-you-may-regret-know-the-details-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bike Tips: पुरानी बाइक खरीदने से पहले जरूर याद रखें ये टिप्स, नहीं तो हो सकता है पछतावा, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Tips: पुरानी बाइक खरीदने से पहले जरूर याद रखें ये टिप्स, नहीं तो हो सकता है पछतावा, जानें डिटेल
Wed, 01 Nov 2023 08:37 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 01 Nov 2023 08:37 AM IST
सार
अगर आप भी अपने लिए पुरानी बाइक को खरीदने का मन बना रहे हैं। तो किन बातों का ध्यान रखते हुए एक अच्छी बाइक खरीदी जा सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
बाइक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई बार बजट की परेशानी के कारण कुछ लोग नई की जगह पुरानी बाइक खरीदते हैं। लेकिन कुछ मामलों में पुरानी बाइक को खरीदना फायदे की जगह नुकसान का सौदा बन जाता है। हम इस खबर में आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिससे पुरानी बाइक खरीदने के बाद आपको पछतावा नहीं होगा।
विज्ञापन
देखें बाइक की कंडीशन
जब भी अपने लिए पुरानी बाइक खरीदने जाएं। तो पहले बाइक की कंडीशन को अच्छी तरह से देखें। पहली नजर में अगर बाइक आपको पसंद आती है तो फिर आपको आगे बात बढ़ानी चाहिए। अगर आपको लगता है कि बाइक की कंडीशन के मुताबिक उसमें ज्यादा खर्चा हो सकता है, तो फिर उस बाइक को ना खरीदना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन
चलाकर देखें बाइक
पहली नजर में अगर आपको बाइक की कंडीशन ठीक लगती है तो फिर बाइक को चलाकर देखना चाहिए। बाइक को चलाने पर आपको इंजन, ब्रेक, हैंडल, लाइट्स, हॉर्न आदि की सही जानकारी मिल जाती है। इससे आपको यह भी पता चल पाता है कि भविष्य में किस चीज पर आपको खर्च करना पड़ सकता है। साथ ही अगर कोई खामी मिलती है तो बाइक के ओनर को उसकी जानकारी भी दें।
यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
इंश्योरेंस करें चेक
बाइक खरीदने से पहले उसके इंश्योरेंस को भी चेक करना चाहिए। इससे आपको यह फायदा होगा कि अगर बाइक का इंश्योरेंस वेलिड है तो आपको बाइक अपने नाम करवाने में आरटीओ की ओर से कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही आपको यह जानकारी भी मिल पाएगी कि बाइक में पहले कोई क्लेम लिया गया है या नहीं। अगर कोई क्लेम लिया गया होगा तो इंश्योरेंस में उसकी जानकारी दी गई होगी और आप बाइक के ओनर से उसकी जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
साथ में लें ये डॉक्यूमेंट्स
अगर आपको बाइक पसंद आ जाती है तो फिर आप आगे बढ़ते हुए बाइक की आरसी, एनओसी और प्रदूषण के डॉक्यूमेंट्स भी ओनर से ले सकते हैं। इन डॉक्यूमेंट्स के साथ ही बाइक खरीदने और बेचने के लिए फॉर्म को भी सही से भरकर ओनर के साइन के साथ आरटीओ में बाइक को अपने नाम करवाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर