फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   regenerative braking system in electric cars know details

Electric Car: क्या होता है रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, कैसे चार्ज होती है इलेक्ट्रिक कार की बैटरी

Sun, 01 Sep 2024 03:56 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 01 Sep 2024 03:56 PM IST
सार

अगर आप इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानते हैं तो आपने रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के बारे में सुना होगा। यह सिस्टम किस तरह से इलेक्ट्रिक कार की बैटरी चार्ज करता है। इस खबर में जानिए क्या है इसकी जानकारी। 

विज्ञापन
regenerative braking system in electric cars know details
Electric Car - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में इन इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों को लेकर काफी चर्चा है। कार निर्माता धीरे-धीरे पेट्रोल और डीजल की बजाय इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की बढ़ती मांग और बिक्री के पीछे ईंधन की आसमान छूती कीमत भी एक बड़ी वजह है। अगर आप इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार के बारे में जानते हैं तो आपने रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के बारे में सुना या पढ़ा होगा। कार बाजार में आने वाली कई इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों में रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया जा रहा है। नीचे जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।

विज्ञापन

कैसे काम करता है रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम

वाहन चालक जब भी कार के ब्रेक पैडल को दबाते हैं तो ब्रेक पैडल हर हाइड्रोलिक ब्रेक पैडल पर लगे डिस्क और ड्रम ब्रेक में घर्षण पैदा करते हैं। इसी घर्षण की वजह से कार की गति धीरे-धीरे कम हो जाती है, इस दौरान ब्रेक से एनर्जी पैदा होती है। इस एनर्जी से रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम कार की बैटरी को चार्ज करता है। 
वहीं, एक सामान्य कार में ब्रेक पैडल दबाने से जो एनर्जी पैदा होती है, उसका कोई इस्तेमाल नहीं होता है। यही वजह है कि यह एनर्जी बर्बाद हो जाती है। इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार में ब्रेक लगाने की प्रक्रिया से पैदा होने वाली एनर्जी को बर्बाद नहीं होने दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई फ्यूल कारों में मिलता है यह विकल्प

कार बाजार में आने वाली कई एडवांस पेट्रोल और डीजल कारों में रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के जरिए गाड़ी के कई पार्ट्स को इलेक्ट्रिक आपूर्ति होती है। ऐसा करने से फ्यूल की खपत कम हो जाती है। मगर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार में रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम काफी अलग होता है। साथ ही इन कारों में रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम काफी अहम होता है, जिसकी वजह से कार की बैटरी को चार्ज किया जा सकता है। 

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक मीटर पर रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार में रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दो तरह से काम करता है। पहले कार के पहियों को रफ्तार मिलती है और दूसरा बैटरी को चार्ज करने का काम करता है। इसके लिए कार के मीटर पर रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम लगाया जाता है। इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कार की रेंज बढ़ाने के लिए रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा सकता है। कार में इसकी सेटिंग को अलग-अलग निर्धारित कर सकते हैं। साथ ही जरूरत न होने पर इस सिस्टम को बंद भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed