फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Reasons why car ac is not cooling properly car air conditioning tips

Car AC: आपकी कार का एयर कंडीशनिंग सिस्टम असरदार तरीके से ठंडा क्यों नहीं कर रहा है? इन चीजों को कराएं चेक

Tue, 28 May 2024 07:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 May 2024 07:14 PM IST
सार

उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। पारा आसमान छू रहा है। आइए जानते हैं वह सबसे आम वजहें जिसके कारण गर्म मौसम में आपकी कार का एसी ठीक से ठंडा क्यों नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Reasons why car ac is not cooling properly car air conditioning tips
Car Air Conditioning System - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। पारा आसमान छू रहा है। तेज गर्मी के दिन बाहर निकलना असहनीय हो जाता है। कहीं जाना बहुत जरूरी हो तो निकलना ही पड़ता है। लेकिन ऐसे में साहस तब मिलता है जब आप अपनी कार में बैठते हैं और अंदर एयर कंडीशनर चालू करते हैं। हालांकि, ज्यादा गर्मी के कारण एसी सिस्टम भी हार मान लेते हैं और खराब हो जाते हैं। ऐसा होने के कई कारण हैं। आइए जानते हैं वह सबसे आम वजहें जिसके कारण गर्म मौसम में आपकी कार का एसी ठीक से ठंडा क्यों नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

एसी कम्प्रेसर
एसी कंप्रेसर आपकी कार के एयर कंडीशनिंग के लिए महत्वपूर्ण है। जो रेफ्रिजरेंट को हाई प्रेसर गैस में कंप्रेस करता है। अगर यह खराब हो जाए तो इसे बदलने काफी महंगा होता है। और अगर यह खराब है या क्षतिग्रस्त लाइन है तो यह काम नहीं करेगा। यह क्षति बाहरी प्रभावों या ज्यादा गर्मी होने के कारण हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी इवेपोरेटर
डैशबोर्ड के अंदर स्थित एसी इवेपोरेटर हवा के केबिन में एंट्री करने से पहले उसे ठंडा कर देता है। यदि इवेपोरेटर खराब है, तो इससे रेफ्रिजरेंट लीक हो सकता है। हालांकि यह पुर्जा खुद महंगा नहीं है। लेकिन इसकी लोकेशन मरम्मत को ज्यादा मेहनत वाला और इसलिए महंगा बना देती है।
विज्ञापन

ब्लोअर
ब्लोअर पंखों की मदद से पूरे केबिन में हवा को घुमाता करता है। यदि ब्लोअर काम करना बंद कर देता है, तो अक्सर यह मोटर खराब होने या कार के पुराने होने के कारण होता है। इसे बदलना तुलनात्मक रूप से सस्ता होता है।

रेफ्रिजरेंट लेवल 
कम रेफ्रिजरेंट लेवल, जो लीक या कार के पुराने होने के कारण हो सकता है, एसी को ठीक से काम करने से रोक सकता है। रेफ्रिजरेंट भरवाना सस्ता है, लेकिन लीक का पता लगाना और उसे ठीक करना ज्यादा महत्वपूर्ण समस्याओं को सामने ला सकता है।

एसी कंडेनसर 
एसी कंडेनसर रेडिएटर से गुजरते समय हवा को ठंडा करता है। और यह गाड़ी के सामने स्थित होता है, जिससे इसके क्षतिग्रस्त होने की संभावना रहती है। कंडेनसर को बदलना महंगा हो सकता है, लेकिन कभी-कभी इसकी मरम्मत भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed