फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   RBI relief for vehicle owners and buyers

आरबीआई के एलान के बाद आपकी कार-बाइक की EMI पर पड़ेगा कितना असर, पढ़ें ये खबर

Fri, 22 May 2020 04:08 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 22 May 2020 04:08 PM IST
सार

  • RBI ने रेपो दर को 4.40 फीसदी से घटाकर चार फीसदी कर दिया
  • कुल मिला कर 40 आधार अंकों की कटौती की गई है
  • 31 अगस्त तक ईएमआई वसूलने पर भी रोक लगाई

विज्ञापन
RBI relief for vehicle owners and buyers
car loan - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

लॉकडाउन के दौरान जो लोग अपने वाहनों की ईएमआई का भुगतान कर रहे हैं या ईएमआई पर नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो उनकी किश्तों में कमी हो सकती है। शुक्रवार को रिजर्व बैंक ने घोषणा करते हुए रेपो दर को 4.40 फीसदी से घटाकर चार फीसदी कर दिया। यानी इसमें 40 आधार अंकों की कटौती की गई है। वहीं बैंकों के 31 अगस्त तक ईएमआई वसूलने पर भी रोक लगा दी है। यानी आरबीआई द्वारा ईएमआई चुकाने में तीन महीने की छूट दी गई है। आरबीआई का कहना है कि ग्राहक खुद चाहें तो भुगतान कर सकता है लेकिन बैंक उस पर दबाव नहीं डालेंगे।  

विज्ञापन

 

इन्हें मिलेगा फायदा

इससे उन दोपहिया और चार पहिया वाहन मालिकों को फायदा होगा, जो अपने वाहन की ईएमआई का भुगतान कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इससे सस्ती दरों पर कैश फ्लो को बढ़ावा मिलेगा। मालूम हो कि आरबीआई की ब्याज दरों की गई नई व्यवस्था को शुरू करने के बाद नए ग्राहकों को तो लोन पर इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। लेकिन पुराने ग्राहकों को इसका लाभ कम से कम तीन महीने बाद से मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पुराने चल रहे लोन का रीसेट पीरियड खत्म होने के बाद ही इसको रेपो रेट में बदलवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेंगे सस्ते लोन

बता दें कि अगर रेपो रेट में कटौती का फायदा बैंक आप तक पहुंचाते हैं, तो आम लोगों को काफी फायदा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब बैंकों पर ब्याज दरों में कटौती करने का दबाव रहेगा। इससे लोगों को लोन सस्ते में मिल जाएगा। इसके अलावा वाहनों पर या अन्य प्रकार के लोन फ्लोटिंग रेट पर लिए गए हैं, उनकी ईएमआई में भी कमी हो जाएगी।

विज्ञापन

नकदी की समस्या

इस कदम का उद्देश्य अर्थव्यवस्था में जान फूंकना है और लोगों को खर्च के लिए अधिक पैसा देना है। वहीं इससे पहले 27 मार्च को आरबीआई ने पहली बार तीन महीने के लिए ऋण स्थगन योजना (मोरेटोरियम) पेश किया था। बता दें कि यह निर्णय सोशल मीडिया पर काफी संख्या में लोगों के सरकार से अनुरोध करने के बाद लिया गया था। ताकि वे मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोगों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम किया जा सके क्योंकि लोग भारी संख्या में नकदी की समस्या का सामना कर रहे हैं। 
 

ये ऑटो कंपनियां दे रही हैं ऑफर

वहीं भारत में कई कार निर्माता भी अब वायरस के प्रकोप के कारण अपने ग्राहकों पर बोझ कम करने के लिए इसी तरह के कदम उठा रहे हैं। मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ‘Buy Now Pay Later’ स्कीम शुरू की है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को सस्ती और आसानी से कार उपलब्ध कराना है। वहीं ह्यूंदै मोटर भी अपने ग्राहकों के लिए ईएमआई ऑफर योजना लेकर आई है। टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा दे रही है। जबकि टोयोटा और स्कोडा जैसे कार निर्माता अपने नए वाहनों पर जीरो डाउन पेमेंट पर गाड़ी सेल कर रहे हैं। वहीं विदेश में कुछ कार निर्माता सात सालों के लिए जीरो फीसदी ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करा रहे हैं, तो कुछ ने ईएमआी को छह माह के लिए टाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed