आरबीआई के एलान के बाद आपकी कार-बाइक की EMI पर पड़ेगा कितना असर, पढ़ें ये खबर
- RBI ने रेपो दर को 4.40 फीसदी से घटाकर चार फीसदी कर दिया
- कुल मिला कर 40 आधार अंकों की कटौती की गई है
- 31 अगस्त तक ईएमआई वसूलने पर भी रोक लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के दौरान जो लोग अपने वाहनों की ईएमआई का भुगतान कर रहे हैं या ईएमआई पर नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो उनकी किश्तों में कमी हो सकती है। शुक्रवार को रिजर्व बैंक ने घोषणा करते हुए रेपो दर को 4.40 फीसदी से घटाकर चार फीसदी कर दिया। यानी इसमें 40 आधार अंकों की कटौती की गई है। वहीं बैंकों के 31 अगस्त तक ईएमआई वसूलने पर भी रोक लगा दी है। यानी आरबीआई द्वारा ईएमआई चुकाने में तीन महीने की छूट दी गई है। आरबीआई का कहना है कि ग्राहक खुद चाहें तो भुगतान कर सकता है लेकिन बैंक उस पर दबाव नहीं डालेंगे।
इन्हें मिलेगा फायदा
इससे उन दोपहिया और चार पहिया वाहन मालिकों को फायदा होगा, जो अपने वाहन की ईएमआई का भुगतान कर रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इससे सस्ती दरों पर कैश फ्लो को बढ़ावा मिलेगा। मालूम हो कि आरबीआई की ब्याज दरों की गई नई व्यवस्था को शुरू करने के बाद नए ग्राहकों को तो लोन पर इसका असर दिखना शुरू हो जाएगा। लेकिन पुराने ग्राहकों को इसका लाभ कम से कम तीन महीने बाद से मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पुराने चल रहे लोन का रीसेट पीरियड खत्म होने के बाद ही इसको रेपो रेट में बदलवाया जा सकता है।
मिलेंगे सस्ते लोन
बता दें कि अगर रेपो रेट में कटौती का फायदा बैंक आप तक पहुंचाते हैं, तो आम लोगों को काफी फायदा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब बैंकों पर ब्याज दरों में कटौती करने का दबाव रहेगा। इससे लोगों को लोन सस्ते में मिल जाएगा। इसके अलावा वाहनों पर या अन्य प्रकार के लोन फ्लोटिंग रेट पर लिए गए हैं, उनकी ईएमआई में भी कमी हो जाएगी।
नकदी की समस्या
इस कदम का उद्देश्य अर्थव्यवस्था में जान फूंकना है और लोगों को खर्च के लिए अधिक पैसा देना है। वहीं इससे पहले 27 मार्च को आरबीआई ने पहली बार तीन महीने के लिए ऋण स्थगन योजना (मोरेटोरियम) पेश किया था। बता दें कि यह निर्णय सोशल मीडिया पर काफी संख्या में लोगों के सरकार से अनुरोध करने के बाद लिया गया था। ताकि वे मौजूदा स्थिति को देखते हुए लोगों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को कम किया जा सके क्योंकि लोग भारी संख्या में नकदी की समस्या का सामना कर रहे हैं।
ये ऑटो कंपनियां दे रही हैं ऑफर
वहीं भारत में कई कार निर्माता भी अब वायरस के प्रकोप के कारण अपने ग्राहकों पर बोझ कम करने के लिए इसी तरह के कदम उठा रहे हैं। मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ‘Buy Now Pay Later’ स्कीम शुरू की है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को सस्ती और आसानी से कार उपलब्ध कराना है। वहीं ह्यूंदै मोटर भी अपने ग्राहकों के लिए ईएमआई ऑफर योजना लेकर आई है। टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा दे रही है। जबकि टोयोटा और स्कोडा जैसे कार निर्माता अपने नए वाहनों पर जीरो डाउन पेमेंट पर गाड़ी सेल कर रहे हैं। वहीं विदेश में कुछ कार निर्माता सात सालों के लिए जीरो फीसदी ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करा रहे हैं, तो कुछ ने ईएमआी को छह माह के लिए टाल दिया है।