{"_id":"670d4f6f0005eb4e960e687a","slug":"raptee-hv-launches-its-first-electric-bike-t30-electric-motorcycle-know-price-features-battery-specifications-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raptee.HV: रैप्टी.एचवी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक T30 की लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 150 किमी, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Raptee.HV: रैप्टी.एचवी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक T30 की लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 150 किमी, जानें कीमत
Mon, 14 Oct 2024 10:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:35 PM IST
सार
चेन्नई स्थित इलेक्ट्रिक टू व्हीलर स्टार्टअप Raptee.HV (रैप्टी.एचवी) ने अपना पहला उत्पाद Raptee T 30 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Raptee.HV T30 Electric Bike
- फोटो : Raptee.HV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई स्थित इलेक्ट्रिक टू व्हीलर स्टार्टअप Raptee.HV (रैप्टी.एचवी) ने अपना पहला उत्पाद Raptee T 30 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च किया है। 250cc-300cc बाइक के मुकाबले, इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 2.39 लाख रुपये, एक्स-शोरूम रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया हैं। जिसमें होराइजन रेड, आर्कटिक व्हाइट, मर्करी ग्रे और एक्लिप्स ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं।
विज्ञापन
पावर और स्पीड
रैप्टी टी 30 की बात करें तो, यह ई-बाइक 200 किलोमीटर की IDC रेंज के साथ आती है। जबकि कंपनी का दावा है कि रियल वर्ल्ड परिस्थितियों में यह ई-बाइक एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसके अलावा, बाइक IP67 रेटेड बैटरी पैक के साथ आती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 3.5 सेंकड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। बाइक की टॉप स्पीड 135 किमी प्रति घंटा है।

बैटरी और वारंटी
हालांकि, बाइक की सबसे खास बात इसकी चार्जिंग क्षमता है। रैप्टी का दावा है कि टी 30 भारत की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है जिसमें CCS2 चार्जिंग क्षमता है। इसका मतलब यह है कि बाइक स्टैंडर्डाइज्ड एसी/डीसी चार्जर का इस्तेमाल करके चार्ज करने में सक्षम है। कंपनी के मुताबिक फास्ट चार्जिंग के जरिए बैटरी 36 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो सकती है। इसके अलावा, कंपनी आठ साल या 80,000 किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी दे रही है।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो रैप्टी टी 30 में एलईडी हेडलाइट्स और टेल लाइट्स के साथ एलईडी डीआरएल और दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें ऑटोमोटिव-ग्रेड लिनक्स प्लेटफॉर्म पर आधारित कस्टम-बिल्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

कंपनी जनवरी से चेन्नई और बंगलूरू से चरणबद्ध तरीके से ई-बाइक की खुदरा बिक्री शुरू करने की योजना बना रही है। रैप्टी की योजना पहले साल के दौरान मेट्रो शहरों में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने की है। रिटेल एक्सपीरियंस सेंटर्स के अलावा, रैप्टी.एचवी ने चेन्नई में मुख्यालय में एक फैक्ट्री-इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस सेंटर, Tech store.HV (टेक स्टोर.एचवी) शुरू किया है। जिसका मकसद अपने ग्राहकों को मोटरसाइकिल बनाने के तरीके को दिखाने के लिए फैक्ट्री टूर सहित इमर्सिव एक्सपीरियंस देना है। इसके अलावा, कंपनी के पास डायरेक्ट टू कंज्यूमर (D2C) पेशकशों की एक विस्तृत श्रृंखला होगी।
रैप्टी.एचवी के सीबीओ जयप्रदीप वासुदेवन ने कहा कि कंपनी लाइनअप का विस्तार करने की योजना बना रही है। हालांकि शुरुआत में रैप्टी का इरादा कम्यूटर सेगमेंट में एंट्री करने का नहीं है। उन्होंने कहा, "भारतीय मोटरसाइकिल बाजार स्कूटर बाजार से दोगुना बड़ा है, और इस बड़े सेगमेंट में ईवी की कम पैठ हमारे लिए एक बड़ा अवसर पेश करती है। हमारे पास अगले पांच वर्षों के लिए एक स्पष्ट रणनीतिक रोडमैप है। और आने वाले वर्षों में ईवी उद्योग में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनने का लक्ष्य है।"