फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Raft Motors has given a big relief for Ford's dealers and employees

Raft Motors: राफ्ट मोटर्स ने दी बड़ी राहत, फोर्ड के डीलरों और कर्मचारियों को देगी मौका

Tue, 21 Sep 2021 10:06 PM IST
Amit Mandal ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 21 Sep 2021 10:06 PM IST
सार

राफ्ट मोटर्स भारत की पहली कंपनी है, जो अपने इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी पर एक लाख किलोमीटर की वारंटी देती है। इसके देश में 550 से ज्यादा डीलर्स हैं। 

विज्ञापन
Raft Motors has given a big relief for Ford's dealers and employees
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock

विस्तार

अमेरिका की ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड मोटर्स के भारत में अपना कारोबार समेटने के फैसले से इससे जुड़े डीलरों और हजारों कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में भारत में इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से उभर रही राफ्ट मोटर्स कंपनी अपने विस्तार में जुट गई है। इसके लिए कंपनी फोर्ड के कर्मचारियों और डीलरों को आमंत्रित कर रही है।

विज्ञापन

राफ्ट मोटर्स ने इन कर्मचारियों को नौकरी देने के लिए आवेदन मांगे हैं। फोर्ड कंपनी के सभी कर्मचारी info@raftmotors.com पर अपना रिज्यूमे दे सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि मार्च 2022 तक 100 फैक्ट्री से 50 हजार स्कूटर हर महीने का प्रोडक्शन हो, जिससे कंपनी के सभी डीलर को नेक्स्ट-डे डिलीवरी मिल जाए।

विज्ञापन


राफ्ट मोटर्स भारत की पहली कंपनी है, जो अपने इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी पर एक लाख किलोमीटर की वारंटी देती है। इसके देश में 550 से ज्यादा डीलर्स हैं, जिन्हें 12 राज्यों में बनी फैक्ट्रियों से स्कूटर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राफ्ट मोटर्स के मॉडल्स जैसे वारियर, सोल्जर, नुब्रा, टीस्टा, इंडस, जिस्पा, इंद्रजीत धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे हैं। राफ्ट मोटर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने के साथ किफायती चार्जिंग स्टेशन पर भी काम कर रही है, जो कि सिर्फ 5000 रुपये में सभी शॉप मालिकों के लिए उपलब्ध होगा।  

कंपनी के स्मार्ट एंड्राइड टीवी और hi-fi कराओके सिस्टम मार्किट में मौजूद हैं, जिन्हें कंपनी 99 रुपये में पांच दिन का टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी उपलब्ध कराती है। कोई भी व्यक्ति ट्रेनिंग लेकर अपने शहर में सर्विस सेंटर खोल सकता है। 


बता दें कि फोर्ड मोटर कंपनी भारत में बिक्री के लिए कारों का उत्पादन बंद करने का एलान कर चुकी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह पुनर्गठन अभ्यास के हिस्से के रूप में देश में केवल आयातित वाहनों की बिक्री करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed