Raft Motors: राफ्ट मोटर्स ने दी बड़ी राहत, फोर्ड के डीलरों और कर्मचारियों को देगी मौका
राफ्ट मोटर्स भारत की पहली कंपनी है, जो अपने इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी पर एक लाख किलोमीटर की वारंटी देती है। इसके देश में 550 से ज्यादा डीलर्स हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड मोटर्स के भारत में अपना कारोबार समेटने के फैसले से इससे जुड़े डीलरों और हजारों कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में भारत में इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से उभर रही राफ्ट मोटर्स कंपनी अपने विस्तार में जुट गई है। इसके लिए कंपनी फोर्ड के कर्मचारियों और डीलरों को आमंत्रित कर रही है।
राफ्ट मोटर्स ने इन कर्मचारियों को नौकरी देने के लिए आवेदन मांगे हैं। फोर्ड कंपनी के सभी कर्मचारी info@raftmotors.com पर अपना रिज्यूमे दे सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि मार्च 2022 तक 100 फैक्ट्री से 50 हजार स्कूटर हर महीने का प्रोडक्शन हो, जिससे कंपनी के सभी डीलर को नेक्स्ट-डे डिलीवरी मिल जाए।
राफ्ट मोटर्स भारत की पहली कंपनी है, जो अपने इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी पर एक लाख किलोमीटर की वारंटी देती है। इसके देश में 550 से ज्यादा डीलर्स हैं, जिन्हें 12 राज्यों में बनी फैक्ट्रियों से स्कूटर मिल रहे हैं।
राफ्ट मोटर्स के मॉडल्स जैसे वारियर, सोल्जर, नुब्रा, टीस्टा, इंडस, जिस्पा, इंद्रजीत धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहे हैं। राफ्ट मोटर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने के साथ किफायती चार्जिंग स्टेशन पर भी काम कर रही है, जो कि सिर्फ 5000 रुपये में सभी शॉप मालिकों के लिए उपलब्ध होगा।
कंपनी के स्मार्ट एंड्राइड टीवी और hi-fi कराओके सिस्टम मार्किट में मौजूद हैं, जिन्हें कंपनी 99 रुपये में पांच दिन का टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी उपलब्ध कराती है। कोई भी व्यक्ति ट्रेनिंग लेकर अपने शहर में सर्विस सेंटर खोल सकता है।
बता दें कि फोर्ड मोटर कंपनी भारत में बिक्री के लिए कारों का उत्पादन बंद करने का एलान कर चुकी है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह पुनर्गठन अभ्यास के हिस्से के रूप में देश में केवल आयातित वाहनों की बिक्री करेगी।