फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   pure ev electric scooter catches fire in hyderabad ev fire incidents in india electric scooter fire news electric vehicle fire incidents

ये आग कब रुकेगी?: अब इस शहर में जला उठा इलेक्ट्रिक स्कूटर, Pure EV EPluto 7G ईवी जलकर हुआ खाक

Fri, 13 May 2022 05:15 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 05:15 PM IST
सार

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। हाल ही में ईवी में आग लगने की घटनाओं के बीच अब हैदराबाद में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई।

विज्ञापन
pure ev electric scooter catches fire in hyderabad ev fire incidents in india electric scooter fire news electric vehicle fire incidents
Pure EV electric scooter catches fire in Hyderabad - फोटो : For Reference Only

विस्तार

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला जारी है। हाल ही में ईवी में आग लगने की घटनाओं के बीच अब हैदराबाद में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई। इस बार इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Pure EV का EPluto G7 इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो आग लगने की वजह से सुर्खियों में है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक स्कूटर बुधवार 11 मई को हैदराबाद में आग की लपटों में स्वाहा हो गया। घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने इस हादसे को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


स्कूटर मालिक ने एलबी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि उसने हाल ही में EPluto G7 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लगभग 90,000 रुपये की कीमत पर खरीदा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

pure ev electric scooter catches fire in hyderabad ev fire incidents in india electric scooter fire news electric vehicle fire incidents
Pure EV Scooter Fire - फोटो : For Reference Only
बैटरी में लगी आग
आग का शिकार बने इलेक्ट्रिक स्कूटर का मालिक फूड डिलीवरी एजेंट का काम करता है। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने दोस्त के साथ सफर कर रहा था। पीड़ित के मुताबिक यात्रा के दौरान उसका प्योर ईवी इलेक्ट्रिक स्कूटर अचानक बंद हो गया। जब उसने चेकिंग के लिए बैटरी कंपार्टमेंट को खोला तो उसने देखा कि धुआं निकल रहा है। देखते ही देखते स्कूटर में आग लग गई और वह जल कर खाक हो गया।

स्कूटर किए थे रिकॉल
प्योर ईवी भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माताओं में से एक है जिनके इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लग रहे हैं। यह उन ईवी निर्माताओं में से एक है जिसने अपने कई ई-स्कूटर में कथित तौर पर आग लगने के बाद उन्हें जांच के लिए वापस मंगाया है। ग लगने की घटनाएं शुरू होने के बाद से ब्रांड अब तक अपने लगभग 2,000 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को रिकॉल कर चुका है। हालांकि अपने स्कूटर में आग लगने की ताजा घटना पर कंपनी ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
 

pure ev electric scooter catches fire in hyderabad ev fire incidents in india electric scooter fire news electric vehicle fire incidents
ओला इलेक्ट्रिक S1 Pro स्कूटर में लगी आग (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
ओला इलेक्ट्रिक और ओकिनावा ऑटोटेक अन्य दो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता हैं जिन्होंने ईवी में आग लगने की घटनाओं के बीच अपने ई-स्कूटर को रिकॉल किया है। केंद्र ने ईवी में आग लगने की कई घटनाओं के कारण का पता लगाने के लिए मामलों की जांच के आदेश दिए हैं। 

pure ev electric scooter catches fire in hyderabad ev fire incidents in india electric scooter fire news electric vehicle fire incidents
Pure EV Scooter Fire - फोटो : For Reference Only
बैटरी फटने से गई थी जान
पिछले महीने निजामाबाद जिले में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी चार्ज करते समय विस्फोट हो गया था। इस घटना में एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि उसके परिवार के तीन घायल हो गए थे। एक अन्य घटना में 8 मई की रात करीमनगर जिले में चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बैटरी में विस्फोट हो गया था। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed