फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   pm modi new car narendra modi new car Prime Minister Narendra Modi convoy new car mercedes maybach s650 guard price in india know features specifications

पीएम मोदी की नई कार: सुरक्षा काफिले में शामिल हुई नई Mercedes-Maybach S650, बम धमाके और गोलियां बेअसर

Tue, 28 Dec 2021 09:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Dec 2021 09:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री Narendra Modi (नरेंद्र मोदी) के काफिले में मर्सिडीज की नई कार शामिल हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब उनके काफिले के हिस्से के रूप में Mercedes-Maybach S650 Guard (मर्सिडीज-मेबैक S650 गार्ड) बख्तरबंद वाहन है।

विज्ञापन
pm modi new car narendra modi new car Prime Minister Narendra Modi convoy new car mercedes maybach s650 guard price in india know features specifications
Mercedes Maybach S650 Guard - फोटो : Mercedes

विस्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi (नरेंद्र मोदी) के काफिले में मर्सिडीज की नई कार शामिल हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अब उनके काफिले के हिस्से के रूप में Mercedes-Maybach S650 Guard (मर्सिडीज-मेबैक S650 गार्ड) बख्तरबंद वाहन है, जिसे Range Rover Vogue (रेंज रोवर वोग) और Toyota Land Cruiser (टोयोटा लैंड क्रूजर) से अपग्रेड किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी को हाल ही में नई Maybach 650 आर्मर्ड में पहली बार हैदराबाद हाउस में देखा गया था जहां उन्होंने भारत की यात्रा पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इस गाड़ी को हाल ही में फिर से प्रधानमंत्री के काफिले में देखा गया है। यह कार कई शानदार और एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। लेकिन जो इसे सबसे खास बनाती है वह यह कि इस पर गोलियों और बम धमाके का भी असर नहीं होता है। यहां हम आपको बता रहे हैं पीएम मोदी की इस नई कार की खासियतों के बारे में। 
विज्ञापन

नई मर्सिडीज-मेबैक S650 गार्ड की खासियतें

pm modi new car narendra modi new car Prime Minister Narendra Modi convoy new car mercedes maybach s650 guard price in india know features specifications
Vladimir Putin, PM Modi - फोटो : For Reference Only
कितनी है कीमत
Mercedes-Maybach S650 Guard कार VR10 लेवल प्रोटेक्शन के साथ लेटेस्ट फेसलिफ्टेड मॉडल है। यह सुरक्षा फीचर किसी प्रोडक्शन कार में दिया गया अब तक का सबसे ज्यादा प्रोटेक्शन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्सिडीज-मेबैक ने पिछले साल भारत में S600 गार्ड को 10.5 करोड़ रुपये में लॉन्च किया था और S650 की कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है। 

हालांकि, बुधवार को पीटीआई के हवाले से एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, "मीडिया की अटकलों की तुलना में नई कार की कीमत काफी कम है। दरअसल यह मीडिया में बताई जा रही कीमत का लगभग एक तिहाई है।" मीडिया के एक वर्ग में मेबैक कार की कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।

नई कार कौन खरीदता है
देश के राष्ट्राध्यक्ष की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप या एसपीजी, आमतौर पर एक नई कार के लिए अनुरोध पेश करता है। एसपीजी सुरक्षा जरूरतों की पहचान करता है और यह तय करता है कि जिस व्यक्ति की वे रक्षा कर रहे हैं उसे एक नए वाहन की जरूरत है या नहीं। चूंकि डिकॉय का इस्तेमाल किया जाता है, एसपीजी वाहन के उसी मॉडल की मांग करते हैं।





मर्सिडीज-मेबैक S650 गार्ड का इंजन और पावर
Mercedes-Maybach S650 Guard कार में 6.0-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन मिलता है। यह इंजन 516 bhp का पावर और 900 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार की टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटे है। 

फुट मसाजर
कार के अंदर मसाज सीट मिलती है। जिससे यात्रा के दौरान यात्री की थकान दूर की जा सकती है। यात्री की जरूरत के मुताबिक लेगरूम को बढ़ाया जा सकता है। कार की बैक सीटों में भी कई बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरदस्त सुरक्षा फीचर्स से लैस है नई कार

  • कार को एक्सप्लोसिव रेसिस्टेंट व्हीकल (ERV) 2010 रेटिंग मिली है। इसमें बैठे यात्री सिर्फ 2 मीटर की दूरी पर होने वाले 15 किलोग्राम तक के TNT विस्फोट से भी महफूज रहेंगे।
  • कार में हाई लेवल सेफ्टी प्रोटेक्शन मिलता है। कार के विंडो ग्लास और बॉडी शेल इतने मजबूत हैं कि इस पर AK-47 जैसी राइफल की गोलियां भी बेअसर रहेंगी।
  • कार की खिड़कियों पर पॉलीकार्बोनेट की परत होती हैं। इससे सुरक्षा की एक और लेयर मिलती है। गैस हमले की स्थिति में केबिन में हवा की आपूर्ति अलग से की जा सकती है।
  • मर्सिडीज-मेबैक S650 गार्ड में स्पेशल रन-फ्लैट टायर मिलते हैं। जिससे हमले के बाद टायरों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में भी यह स्पीड पकड़ सकती है।
  • कार के फ्यूल टैंक पर एक विशेष एलिमेंट की परत चढ़ाई गई है। जो गोली लगने से हुए छेद को ऑटोमैटिक तरीके से सील कर देता है। यह बोइंग AH-64, अपाचे टैंक अटैक हेलिकॉप्टरों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से बना होता है।
बतौर सीएम इस कार में करते थे सफर
पीएम नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब वे एक बुलेटप्रूफ Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) एसयूवी में यात्रा किया करते थे। साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद वे BMW 7 Series High-Security Edition (बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज हाई-सिक्योरिटी एडिशन) का इस्तेमाल करने लगे। जिसके बाद उनकी सुरक्षा को मद्देनजर समय-समय पर उनकी कार अपग्रेड की जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed