फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   PM Modi and Netanyahu Spotlight Royal Enfield Goan Classic 350 at Israel Tech Exhibition 2026

Bike: इस्राइल में दिखा 'मेड इन इंडिया' का जलवा, पीएम मोदी और नेतन्याहू ने देखी रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350

Thu, 26 Feb 2026 04:30 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Thu, 26 Feb 2026 04:30 PM IST
सार

Royal Enfield Goan Classic 350: पीएम मोदी की इस्राइल यात्रा के दौरान यरुशलम टेक प्रदर्शनी में 'मेड इन इंडिया' रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 छाई रही। पीएम मोदी और इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस शानदार रेट्रो-बॉबर बाइक का खास मुआयना किया। 349cc इंजन और एडवांस फीचर्स से लैस यह देसी बाइक आज वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ऑटोमोबाइल ताकत और दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों की एक बेहतरीन मिसाल बन गई है।

विज्ञापन
PM Modi and Netanyahu Spotlight Royal Enfield Goan Classic 350 at Israel Tech Exhibition 2026
यरुशलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स

विस्तार

25 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इस्राइल यात्रा के दौरान यरुशलम में एक बड़ी टेक प्रदर्शनी (टेक एग्जिबिशन) में पहुंचे। उनके साथ इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी थे। वैसे तो इस इवेंट में एआई, स्पेस और स्मार्ट मोबिलिटी जैसी कई फ्यूचर टेक्नोलॉजीज दिखाई गईं। लेकिन ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए सबसे खास पल तब आया जब दोनों नेताओं की नजरें एक शानदार देसी बाइक पर जाकर टिक गईं।

विज्ञापन

इस्राइल में छाई रॉयल एनफील्ड

इस हाई-टेक एग्जीबिशन में भारत की शान रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 को भी शोकेस किया गया था। दोनों प्रधानमंत्रियों को इस मशहूर बाइक के पास खड़े होकर चर्चा करते देखा गया। यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं बल्कि ग्लोबल मंच पर भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत का बड़ा सबूत है। आपको बता दें कि इस्राइल में भी रॉयल एनफील्ड की बाइक्स काफी पॉपुलर हैं और वहां राइडर्स की एक बहुत बड़ी कम्युनिटी इसे रोजमर्रा की राइडिंग के लिए इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 में क्या है खास?

आइए आसान भाषा में जानते हैं इस शानदार बाइक के इंजन और फीचर्स की डिटेल:

  • दमदार इंजन: इस बाइक में 349cc का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है। यह 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे लंबी और आरामदायक राइड्स के लिए बेहतरीन बनाता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • स्मूद गियरबॉक्स (नए 2026 अपडेट्स): इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स है। 2026 मॉडल में 'असिस्ट और स्लिपर क्लच' जोड़ा गया है। इसका फायदा यह है कि गियर बदलना बहुत हल्का और आसान हो जाता है, और तेज स्पीड में गियर कम (डाउनशिफ्ट) करते वक्त पीछे का पहिया स्लिप या लॉक नहीं होता।
  • फास्ट चार्जिंग: सफर के दौरान फोन या नेविगेशन डिवाइस चार्ज करने के लिए इसमें अब फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट वाला यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया गया है।

 

एकदम अलग है इसका क्लासिक-बॉबर लुक

गोअन क्लासिक 350 अपनी परफॉर्मेंस के साथ-साथ अपने 'रेट्रो-बॉबर' डिजाइन के लिए जानी जाती है। इसके लुक्स को ये चीजें सबसे खास बनाती हैं:

  • फ्लोटिंग सिंगल सैडल: हवा में तैरती हुई सी दिखने वाली आरामदायक सिंगल सीट।
  • एप-हैंगर हैंडलबार: थोड़ा ऊंचा और कॉम्पैक्ट हैंडल, जो राइडर को एक कूल और रिलैक्सिंग पोस्चर देता है।
  • पहिए और टायर: इसमें क्रॉस-स्पोक वाले ट्यूबलेस व्हील्स दिए गए हैं। इसके टायर्स के किनारों पर सफेद पट्टी है जो इसे एक विंटेज और प्रीमियम लुक देती है।

क्या है इस कदम के मायने?

यह प्रदर्शनी 'इंडिया-इस्राइल इनोवेशन ब्रिज' का हिस्सा थी। वहां हमारी रॉयल एनफील्ड का होना यह दिखाता है कि भारत और इस्राइल अब सिर्फ तकनीक या रक्षा में ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि भारत के ऑटोमोबाइल ब्रांड्स भी अपनी क्वालिटी और स्टाइल से ग्लोबल मार्केट में एक नया मुकाम हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed