फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Planing long tour from motorcycle check these things before starting ride

Bike Touring Tips: बाइक से लंबे सफर पर निकलने से पहले जरूर करें इन चीजों की जांच

Fri, 13 Jun 2025 12:43 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 12:43 PM IST
सार

Long Tour Bikes: अगर आप बाइक से लंबी दूरी तय करने की योजना बना रहे हैं, तो सफर शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सतर्कता न केवल आपकी यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि सुरक्षित भी।
 

विज्ञापन
Planing long tour from motorcycle check these things before starting ride
बाइक टिप्स - फोटो : Kawasaki India

विस्तार

अगर आप बाइक से लंबी यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ रोमांच या रास्ते की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। अक्सर देखा गया है कि लोग बिना बाइक की जांच किए ही सफर पर निकल पड़ते हैं, जिससे बीच रास्ते में दिक्कतें आती हैं। इससे बचने के लिए बेहतर होगा कि कुछ जरूरी चीजों की जांच पहले ही कर लें।
विज्ञापन

Planing long tour from motorcycle check these things before starting ride
टायर - फोटो : Adobe Stock
टायर, ब्रेक और लाइट्स की करें जांच
सबसे पहले बाइक के टायरों की स्थिति देखें। टायरों में हवा का दबाव सही है या नहीं, यह जांचना जरूरी है। इसके अलावा ब्रेक अच्छी तरह काम कर रहे हैं या नहीं, इस पर भी ध्यान दें। हेडलाइट, इंडिकेटर और बैक लाइट पूरी तरह ठीक हों, ताकि रात के समय या खराब मौसम में कोई परेशानी न हो। इंजन ऑयल का लेवल चेक करें और चेन में पर्याप्त ग्रीस हो, इससे राइडिंग के दौरान रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Planing long tour from motorcycle check these things before starting ride
राइडिंग गियर पहनें - फोटो : Adobe Stock
जरूरी सामान रखें साथ
सिर्फ बाइक की जांच ही नहीं, बल्कि कुछ जरूरी सामान साथ रखना भी आपकी यात्रा को आसान बना सकता है। टायर पंचर किट, बेसिक टूल किट, पावर बैंक, मोबाइल होल्डर और हेलमेट जैसे आइटम्स जरूरी हैं। अगर सफर लंबा है तो दस्ताने, पानी की बोतल, रेनकोट और मौसम के हिसाब से हल्के गर्म कपड़े साथ रखें। रास्ता भटकने से बचने के लिए गूगल मैप या ऑफलाइन मैप पहले से डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन

Planing long tour from motorcycle check these things before starting ride
लगातार राइड न करें - फोटो : Kawasaki
सफर में लें आराम और रखें सुरक्षा का ध्यान
लंबे सफर में हर 80 से 100 किलोमीटर पर थोड़ा रुककर आराम करना फायदेमंद होता है। इससे शरीर थकता नहीं और ध्यान केंद्रित रहता है। अगर दो लोग यात्रा कर रहे हैं तो बारी-बारी से बाइक चलाना बेहतर होता है। हेलमेट पहनना न भूलें और तय रफ्तार में ही बाइक चलाएं। बाइक की फिटनेस और आपकी सजगता ही यात्रा को यादगार और सुरक्षित बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed