फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   PayTm FASTag closing problem How to raise complain

PayTm FASTag: पेटीएम फास्टैग की समयसीमा खत्म, यूजर्स को अकाउंट बंद करने में हो रही परेशानी

Fri, 15 Mar 2024 05:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 05:33 PM IST
सार

PayTm FASTag (पेटीएम फास्टैग) को किसी अन्य फास्टैग में बदलने की समय सीमा शुक्रवार, 15 मार्च को खत्म हो रही है। समय सीमा समाप्त होने के साथ, कई यूजर्स सोशल मीडिया पर पेटीएम फास्टैग खाते बंद करने में आ रही समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं।

विज्ञापन
PayTm FASTag closing problem How to raise complain
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

PayTm FASTag (पेटीएम फास्टैग) को किसी अन्य फास्टैग में बदलने की समय सीमा शुक्रवार, 15 मार्च को खत्म हो रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अधिकृत सेवा प्रदाताओं में से एक के रूप में उपयोग प्रतिबंधित करने के बाद नया फास्टैग हासिल करने की समय सीमा को 15 मार्च तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


क्या है समस्याएं
समय सीमा समाप्त होने के साथ, कई यूजर्स सोशल मीडिया पर पेटीएम फास्टैग खाते बंद करने में आ रही समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। यदि खाता बंद नहीं किया जाता है, तो मौजूदा यूजर्स अन्य बैंकों से नया FASTag नहीं खरीद पाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Paytm FASTag: 15 मार्च तक किसी अन्य बैंक से खरीद लें नया फास्टैग, एनएचएआई की पेटीएम फास्टैग यूजर्स को सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में कुल 7 करोड़ फास्टैग यूजर्स में से, पेटीएम के लगभग 2 करोड़ खाते हैं, जो कुल यूजर्स का लगभग 30 प्रतिशत है। यह डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म अपने वॉलेट और फास्टैग खातों को बंद करने के रिक्वेस्ट (अनुरोधों) से भरा हुआ है क्योंकि सेवा जारी रखने के लिए नए बैंकिंग भागीदारों की तलाश जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कहा है कि ऐप मौजूदा खातों को बंद करने की अनुमति नहीं दे रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि खाता काफी पहले अनुरोध करने के बावजूद बंद नहीं किया गया है। जबकि अन्य लोगों ने फास्टैग खाते बंद करने का प्रयास करते समय "विवाद खोलें" जैसी त्रुटियों की शिकायत की है। कुछ ने यहां तक कहा कि खाता बंद करने में मदद के लिए ग्राहक सहायता हेल्पलाइन नंबर कोई जवाब नहीं दे रहा है।

रिचार्ज और शेष राशि
15 मार्च के बाद पेटीएम फास्टैग यूजर अपने खाते में रिचार्ज नहीं कर पाएंगे। क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को टॉप-अप की अनुमति देने पर रोक लगा दी है। एक बार खाता बंद हो जाने के बाद, पेटीएम शेष राशि को ग्राहक के जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगा। हालांकि, यदि कोई पेटीएम द्वारा जारी फास्टैग का इस्तेमाल जारी रखना चाहता है, तो वे तब तक ऐसा कर सकते हैं जब तक खाते में पर्याप्त राशि बची हो।

पेटीएम फास्टैग कैसे बंद करें

Paytm FASTag खाता बंद करने के दो तरीके हो सकते हैं।

कॉल करना: पेटीएम ग्राहक सेवा नंबर 1800-120-4210 पर कॉल करके अनुरोध किया जा सकता है। इसके लिए वाहन पंजीकरण संख्या (VRN) ग्राहक सर्विस एजेंट को साझा करना जरूरी होगा जो प्रक्रिया में मदद करेगा।

Paytm ऐप के जरिए: Paytm ऐप में लॉग इन करें और  प्रोफाइल सेक्शन के अंतर्गत मिलने वाले "हेल्प और सपोर्ट" सेक्शन पर जाएं। इसमें जानें के बाद, "बैंकिंग सेवाएं और भुगतान" सेक्शन के अंतर्गत FASTag चुनें और आगे बढ़ें।

खाता बंद करने की प्रक्रिया के लिए आप Paytm ऐप पर "मैनेज FASTag" भी खोज सकते हैं। फास्टैग को चुने, जिसे आप बंद करना चाहते हैं और "FASTag बंद करें" ऑप्शन पर क्लिक करें।

समस्या होने पर शिकायत कैसे करें
जिन यूजर्स को पेटीएम फास्टैग बंद करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वे सीधे डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।  इसके लिए एक ग्राहक सेवा नंबर है जहां कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। आप ग्राहक सेवा एजेंटों से जुड़ने के लिए ऐप पर उपलब्ध "हमारे साथ चैट करें" सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

नया FASTag कैसे लें
नया FASTag हासिल करने में सक्षम होने के लिए पुराने फास्टैग खाते को पूरी तरह से बंद करना होगा। NHAI ने अधिकृत बैंकों की एक नई सूची जारी की है जो FASTag जारी कर सकते हैं। गूगल प्लेस्टोर से आप "My FASTag" ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जो नया FASTag खरीदने का ऑप्शन प्रदान करता है। ग्राहक सीधे FASTags खरीदने के लिए सूचीबद्ध बैंकों से भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed