फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Pay Rs 50000 for Maruti WagonR and Rs 30000 for Tata Nano

यहां मिल रही है 50000 में Maruti Wagon R तो 30000 में Tata Nano

Mon, 01 Jul 2019 09:53 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजला
ऑटो डेस्क, अमर उजला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 01 Jul 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Pay Rs 50000 for Maruti WagonR and Rs 30000 for Tata Nano
सबसे सस्ती पुरानी कार - फोटो : Amar ujala

कार खरीदने का सपना सभी का होता है ताकि एक साथ पूरे परिवार के साथ सफर कर सकें। कुछ समय तक कार खरीदना एक सपना ही होता था लेकीन जबसे सेकंड हैंड कारों की बिक्री का दौर शुरू हुआ है तब से लोगों में कार खरीदने की दिलचस्पी बढ़ गई है क्योकिं मार्किट में अब आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से गाड़ियां मिल जाती हैं। यदि आप भी एक सेकंड हैंड कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट कम है तो आप इस रिपोर्ट को जरूर देखें क्योकिं आपको काफी फायदा होने वाला है...

विज्ञापन

 

30 हजार में खरीदिये Tata Nano

Pay Rs 50000 for Maruti WagonR and Rs 30000 for Tata Nano
टाटा नैनो जेनएक्स
Droom पर टाटा की नैनो फिलहाल 30 हजार रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। बात इसकी डिटेल्स की करें तो यह 2010 का मॉडल और कार 1 लाख किलोमीटर चली है। यह 4th ओनरशिप में है, गाड़ी फिलहाल दिल्ली में। उपलब्ध है और यह पीले रंग में मिलेगी। टाटा मोटर्स की नैनो रतन टाटा की ड्रीम कारों में से एक है इसलिए आज भी कंपनी इस कार को मार्किट में बेच रही है। अगर आप भी कम बजट में नैनो खरीदना चाहते हैं तो यह एक अच्छी डील आपके लिए साबित हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

70 हजार में Hyundai Santro

Pay Rs 50000 for Maruti WagonR and Rs 30000 for Tata Nano
Hyundai Santro Xing
हुंडई की सेंट्रो एक ऐसी कार है जो आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है। हंलाकि इस कार का नया मॉडल मार्किट में आ चुका है लेकिन आज भी इसके पुराने मॉडल के काफी लोग दीवाने हैं। आलाम यह है कि पुरानी सेंट्रो आज भी बिक रही है Droom वेबसाइट पर 2005 मॉडल वाली सेंट्रो Xing XP फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध है। 76,646 किलोमीटर चली इस कार की डिमांड सिर्फ 70 हजार रुपये है। यह फर्स्ट ओनर की कार है, एक अच्छी डील है जिसका फायदा उठाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

50 हजार में Wagon R

Pay Rs 50000 for Maruti WagonR and Rs 30000 for Tata Nano
वैगनआर
वैगन-आर शुरू से ही फैमिली की पसंदीदा कार रही है मॉडल नया हो या पुराना लेकिन इसके चाहने वालों की कोई कमी नई है मारुति ट्रू-वैल्यू पर मारुति वैगन-आर फिलहाल 50 हजार रुपये में मिल रही है यह 2005 का मॉडल है और 1.32 लाख किलोमीटर चली है। इसके अलावा सिंगल ओनरशिप है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed