{"_id":"669a98f2fa6f420a550cfc52","slug":"patna-metro-start-date-know-patna-metro-rail-route-map-details-2024-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Patna Metro Rail: पटना मेट्रो रेल 2025 तक हो जाएगी चालू! जानें स्टेशनों और रूट की पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Patna Metro Rail: पटना मेट्रो रेल 2025 तक हो जाएगी चालू! जानें स्टेशनों और रूट की पूरी डिटेल्स
Fri, 19 Jul 2024 10:19 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:19 PM IST
सार
बिहार की राजधानी पटना के निवासी जल्द ही खुश हो सकते हैं। क्योंकि शहर अगले साल अपनी पहली मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए तैयार है। इस कॉरिडोर के साथ स्टेशनों का निर्माण वर्तमान में चल रहा है, जिसमें पिलरों को लगाने के काम में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। जानें डिटेल्स।
विज्ञापन
Patna Metro Rail
- फोटो : PTI
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना के निवासी जल्द ही खुश हो सकते हैं। क्योंकि शहर अगले साल अपनी पहली मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए तैयार है। इसका पहला रूट, बैरिया बस टर्मिनल से मालाही पाकड़ी तक, एक ऊंचे ट्रैक पर 6.4 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। जिससे हजारों निवासियों के लिए आने-जाने की समस्या कम हो जाएगी। इस कॉरिडोर के साथ स्टेशनों का निर्माण वर्तमान में चल रहा है, जिसमें पिलरों को लगाने के काम में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। शहरी विकास मंत्री नितिन नवीन ने शेष बुनियादी ढांचे को समय पर पूरा करने के लिए तेजी से प्रयास करने का निर्देश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसके 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos
पटना मेट्रो की खास बातें
रूट और स्टेशन
पटना मेट्रो का पहला परिचालन खंड, जिसे कॉरिडोर दो के नाम से जाना जाता है, में पांच ऊंचे स्टेशन शामिल होंगे: पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मालाही पाकड़ी। कुल 6.63 किलोमीटर में फैला यह खंड यात्रियों के लिए निर्बाध संपर्क की सुविधा प्रदान करेगा।

क्या है प्रोजेक्ट
व्यापक पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत, जिसमें दो कॉरिडोर शामिल हैं, कुल 24 स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। इनमें 12 भूमिगत (अंडरग्राउंड) और 12 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। जो पूरे शहर में अर्बन मोबिलिटी (शहरी गतिशीलता) को बढ़ाने के लिए रणनीतिक रूप से स्थित हैं।

कॉरिडोर डिटेल्स
कॉरिडोर-1 17.93 किलोमीटर में फैला है, जिसमें 7.39 किलोमीटर एलिवेटेड और 10.54 किलोमीटर अंडरग्राउंड है। कॉरिडोर-2, शुरुआती कार्यों का केंद्र बिंदु, 14.55 किलोमीटर को कवर करता है, जिसमें 6.63 किलोमीटर एलिवेटेड और 7.92 किलोमीटर अंडरग्राउंड शामिल है।

पटना मेट्रो की शुरुआत शहर के बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जो इसकी बढ़ती आबादी के लिए तेज, ज्यादा कुशल यात्रा विकल्प का वादा करता है। निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ने के साथ, मेट्रो नेटवर्क आने वाले वर्षों में पटना में अर्बन ट्रांसपोर्टेशन (शहरी परिवहन) को बदलने के लिए तैयार है।