फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Passenger Vehicle Sales in July 2024 SIAM Auto Sales Data

Auto Sales: मई में भारी गिरावट के बाद जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री पटरी पर लौटी, SIAM ने जारी किए आंकड़े

Wed, 14 Aug 2024 02:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 02:55 PM IST
सार

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री 3,41,510 यूनिट्स रही।

विज्ञापन
Passenger Vehicle Sales in July 2024 SIAM Auto Sales Data
Automobile Industry - फोटो : PTI

विस्तार

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री 3,41,510 यूनिट्स रही। इसी महीने में तीन पहिया वाहनों की बिक्री 59,073 यूनिट्स रही, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री कुल 14,41,694 यूनिट्स रही।
विज्ञापन

जून में, कुल यात्री वाहनों की बिक्री 3,37,757 यूनिट्स रही, जबकि जून 2023 में यह 3,27,788 यूनिट्स थी। जून में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 16,14,154 यूनिट्स रही, जो जून 2023 में बेचे गए 13,30,826 यूनिट्स की तुलना में 21.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है। जून में यात्री वाहनों की बिक्री में भी सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2024 के बिक्री आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए, SIAM के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, "हालांकि थ्री-व्हीलर और टू-व्हीलर सेगमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन जुलाई 2024 में यात्री वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों में जुलाई 2023 की तुलना में कुछ गिरावट आई है।"
विज्ञापन

उन्होंने कहा, "औसत से अधिक बारिश और आने वाले त्योहारी सीजन से अल्पकालिक रूप से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा, बुनियादी ढांचे और ग्रामीण क्षेत्र के लिए वित्तीय मदद के साथ समग्र आर्थिक विकास पर जोर देने वाले बजट की घोषणाएं मध्यम अवधि में ऑटो सेक्टर के लिए अच्छा संकेत हैं।" 

दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा वर्ष के मई में 112 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने के बाद यात्री वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। जैसा कि SIAM के आंकड़ों से पता चलता है। 

जुलाई 2024 के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "जुलाई 2024 में, यात्री वाहन सेगमेंट में जुलाई 2023 की तुलना में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसकी बिक्री लगभग 3.42 लाख यूनिट्स रही। थ्री-व्हीलर सेगमेंट ने जुलाई 2024 में 0.59 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ, पिछले साल जुलाई की तुलना में 5.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। जो 2018-19 के सबसे ज्यादा बिक्री के करीब है। दोपहिया वाहन सेगमेंट ने भी जुलाई 2024 में जुलाई 2023 की तुलना में 12.5 प्रतिशत की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की। जिसकी बिक्री 14.42 लाख यूनिट्स रही।"

जुलाई का बिक्री आंकड़ा भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदर्शित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed