फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   overspeeding car accident noida hit and run case audi hit and run noida

Overspeeding: रफ्तार और तेज म्यूजिक - नोएडा में ऑडी हिट-एंड-रन दुर्घटना का बनी कारण?

Thu, 30 May 2024 05:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 05:33 PM IST
सार

ऑडी ए4 सेडान कार तेज रफ्तार से चल रही थी, तभी कार ने 63 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। ड्राइवर और सह-यात्री, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कार पर से नियंत्रण खो दिया था।

विज्ञापन
overspeeding car accident noida hit and run case audi hit and run noida
कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में रफ्तार और तेज म्यूजिक चलाते हुए गाड़ी चलाना संभवत: रविवार, 26 मई को सेक्टर 53 में एक घातक सड़क दुर्घटना का कारण बना। इसमें एक 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जब एक ऑडी A4 सेडान ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने उस समय कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 30 साल से कम है। उन्होंने स्वीकार किया कि तेज रफ्तार से चल रही गाड़ी से चालक का नियंत्रण खो गया था। यह घटना पुणे में एक पोर्शे टेयकन हिट-एंड-रन मामले के कुछ ही समय बाद हुई। जहां 19 मई को तेज रफ्तार से चल रही स्पोर्ट्स कार ने दो लोगों को मार डाला था।
विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने बुधवार को ऑडी A4 सेडान से जुड़े हिट-एंड-रन मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा में पंजीकृत वाहन को जब्त कर लिया गया है। दोनों की पहचान दिल्ली के लव कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त लव कुमार गाड़ी चला रहे थे। पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि गाड़ी से उनका नियंत्रण खो गया जिससे दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

overspeeding car accident noida hit and run case audi hit and run noida
गिरफ्तार आरोपी युवक - फोटो : एएनआई
नोएडा पुलिस ने बताया कि प्रिंस कुमार ने लव कुमार को तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए उकसाया था। दोनों जॉयराइड के दौरान तेज आवाज में म्यूजिक सुन रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "लव ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे दिल्ली से नोएडा के लिए ड्राइव पर आए थे और वह गाड़ी चला रहा था। जबकि प्रिंस उसके बगल में बैठा था। कार में तेज आवाज में गाना बज रहा था और प्रिंस उसे तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए उकसा रहा था।"
विज्ञापन

लव कुमार ने सेक्टर 53 के पास कार से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार में पीड़ित को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह व्यक्ति हवा में उछल गया और फिर गाड़ी की विंडशील्ड पर जा गिरा। टक्कर के कारण ऑडी कार के बोनट पर डेंट हैं और विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गई है। 

आरोपियों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने, लापरवाही के कारण मौत का कारण बनने और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भारतीय सड़कों पर तेज रफ्तार मौत का एक सबसे बड़ा कारण है। केंद्र द्वारा प्रकाशित सड़क दुर्घटनाओं पर रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में हुई सभी दुर्घटनाओं में से 75 प्रतिशत इसी कारण हुई थीं। गौतम बुद्ध नगर जिले में, जहां ऑडी हिट-एंड-रन मामला हुआ है, पिछले साल 1,176 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं थी। इनमें 470 लोग मारे गए और 858 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed