{"_id":"5ad487fc4f1c1ba6018b4d17","slug":"ola-to-add-10-000-electric-vehicles-to-its-fleet","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 तक ओला अपने बेड़े में शामिल करेगा 10,000 इलेक्ट्रिक वाहन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2019 तक ओला अपने बेड़े में शामिल करेगा 10,000 इलेक्ट्रिक वाहन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
ola electric vehicles
ऐप आधारित कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने अपने ‘मिशन इलेक्ट्रिक’ कार्यक्रम के तहत अगले 12 महीनों में अपने बेड़े में 10,000 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल करने की योजना बनाई है, जिनमें अधिकांश ई-रिक्शा होंगे। कंपनी का उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहन पारितंत्र को बढ़ावा देने के लिए साल 2021 तक अपने बेड़े में 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करना है।
विज्ञापन
ओला के सह-संस्थापक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भाविश अग्रवाल ने बताया कि तीन पहिया वाहन परिवहन का एक महत्वपूर्ण साधन है और रोजाना लाखों लोगों की रोजी-रोटी की जरिया भी। यह शहरों में प्रदूषण में कमी लाते हुए सभी हितधारकों की आर्थिक हालत में सुधार के तत्काल अवसर का प्रतिनिधित्व करता है। पिछले साल मई में ओला ने नागपुर में अपनी पहली इलेक्ट्रिक वाहन परियोजना शुरू की थी।
विज्ञापन
इस परियोजना में इलेक्ट्रिक कैब, इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, इलेक्ट्रिक बसें, रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन, चार्जिंग स्टेशन तथा बैट्री अदला-बदली परीक्षण शामिल हैं। अग्रवाल ने कहा कि 40 लाख से अधिक ‘इलेक्ट्रिक’ किलोमीटर की यात्रा तथा कई सबक सीखने के बाद हम भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का उल्लेखनीय विस्तार कर रहे हैं।
विज्ञापन