फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ola re-enters EV market files design patent compact electric hatchback

EV Patent: ईवी बाजार में री-एंट्री, स्कूटर के बाद अब कार बनाने की तैयारी में ये कंपनी, इन कारों से होगी टक्कर

Tue, 11 Nov 2025 01:35 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Tue, 11 Nov 2025 01:35 PM IST
सार

भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में एक चार पहिया कॉम्पैक्ट टॉल-बॉय हैचबैक डिजाइन पेटेंट दाखिल किया है। यह नया ईवी डिजाइन कंपनी की जेन-4 मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर आधारित है।

विज्ञापन
Ola re-enters EV market files design patent compact electric hatchback
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का 4-व्हीलर डिजाइन पेटेंट । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल दिग्गज ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने हाल ही में एक 4-व्हीलर डिजाइन पेटेंट दाखिल किया है, जो एक कॉम्पैक्ट, टॉल बॉय-स्टाइल हैचबैक जैसा दिखता है। पेटेंट ड्रॉइंग्स में वाहन को चार दरवाजों वाले मिनिमलिस्ट हैचबैक के रूप में दिखाया गया है। जिसकी प्रेरणा जापानी केई कार्स (जैसे होंडा एन-बॉक्स) से ली गई है। इसमें इंडिजिनस 4680 “भारत” सेल्स का इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन

इस कार की संभावित कीमत पांच से आठ के लाख के बीच मानी जा रही है और रेंज 200–300 किलोमीटर बताई जा रही है। यह एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एमजी कॉमेट ईवी, टाटा टियागो ईवी व सिट्रोएन ईसी-3 से मुकाबला करेगी। हालांकि ओला की सेल्स गिरावट और सर्विस संबंधी शिकायतें इस नए प्रोजेक्ट की सफलता पर सवाल खड़े करती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- TATA Motors: ट्रक निर्माता इवेको ग्रुप को 3.8 अरब यूरो में खरीदेगी टाटा मोटर्स, इटली सरकार ने दी सशर्त मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन और फीचर्स

Ola re-enters EV market files design patent compact electric hatchback
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का पेटेंट मॉडल । - फोटो : एक्स

डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो पेटेंट फोटो के अनुसार इस नए इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट ओवरहैंग्स, स्क्वेयर्ड- ऑफ बाॅडी, मिनिमलिस्ट फ्रंट विथ क्लोज्ड ग्रिल है। सामने से एलईडी डीआरएलएस, साइड से फ्लश हैंडल्स और रियर में एलईडी टेललाइट्स का अनुमान है। साइज में 3-3.5 मीटर की संभावित लंबाई है। चार दरवाजे और चार सीटर कार होगी। यह अबैन यूज जैसे कैंपस, कम्यूटिंग जैसे के लिए परफेक्ट मानी जा रही है। इसकी डिजाइन ओला की नेक्स्ट जेन जेन-4 मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। संकल्प 2025 इवेंट में टीज्ड, यह प्लेटफॉर्म लाइटर, एनर्जी-एफिशिएंट व्हीकल्स देगा।

बैटरी के रूप में 4680 “भारत” सेल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। जो पूरी तरह स्थानीय (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया से ( एआरएआई ) प्रमाणित) हैं और इंपोर्ट पर निर्भरता घटाने में मदद करेगी। बैटरी साइज/रेंज अननोन, लेकिन 16 kW मोटर (जेन 3 से 15% ज्यादा एफिशिएंट) के साथ 200-300 किमी रेंज का अनुमान है। यह वायरलेस फ्लक्स चार्जर सपोर्ट पॉसिबल वाला चार्जिंग सिस्टम होगा। अभी इसके लॉन्च होने की तैयारी तय नहीं है, लेकिन 2026-27 तक एंट्री-लेवल सेगमेंट में आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़े- Hero Xtreme 125R: हीरो एक्सट्रीम 125R डुअल-चैनल एबीएस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ओला इलेक्ट्रिक की मौजूदा चुनौतियां

हालांकि पेटेंट ओला की 4-व्हीलर महत्वाकांक्षाओं को फिर से जीवन देता है, लेकिन कंपनी की मौजूदा स्थिति चिंता बढ़ाती है ।

  • बिक्री में कमी: 2025 की पहली छमाही बिक्री में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट।
  • ग्राहकों की शिकायत: सर्विस डिले और मिसलीडिंग ऐड्स को लेकर लगातार आलोचना।
  • वित्तीय घाटा: क्यू4 एफवाई25 में 870 रुपये करोड़ का नुकसान।
  • भरोसे पर सवाल: ओला के स्कूटर कस्टमर अब भी रिप्लेसमेंट और सर्विस से असंतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed