फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ola has started delivering its electric scooters S1 and S1 Pro to the customers, CEO Bhavish Aggarwal happy

Ola Electric S1, S1 Pro: ओला ने शुरू की इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी, सीईओ भाविश अग्रवाल के चेहरे पर दिखी मुस्कान

Sun, 19 Dec 2021 02:20 PM IST
मुकेश कुमार झा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 19 Dec 2021 02:20 PM IST
सार

Ola Electric scooters S1, S1 Pro: पहले स्लॉट में ओला ने चेन्नई और बंगलूरू के 100 ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर्स सौंपे हैं।

विज्ञापन
Ola has started delivering its electric scooters S1 and S1 Pro to the customers, CEO Bhavish Aggarwal happy
ओला सीईओ भाविश अग्रवाल - फोटो : social media

विस्तार

ओला ने एस1  और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी शुरू कर दी है। पहले स्लॉट में ओला ने चेन्नई और बंगलूरू के 100 ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर्स सौंपे हैं। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल एक खुशमिजाज इंसान है। उनके चेहरे की मुस्कान बताती है कि वो इस डिलेवरी को लेकर कितना खुश हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में भाविश फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल और उपन्यासकार चेतन भगत के साथ स्कूटर पर बैठे नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया था। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के दौ वैरिएंट हैं। एस1 की कीमत 99,999 रुपये और एस1 प्रो की कीमत 1,29,999 रुपये है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 और एस1 प्रो का निर्माण तमिलनाडु में फ्यूचरफैक्ट्री में किया गया है। कंपनी दावा करती है कि उसके पास इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए 10 लाख से अधिक बुकिंग आई है। इस मांग को पूरा करने के लिए वह अपनी विनिर्माण सुविधा तेज गति से चला रही है। भाविश अग्रवाल के चेहरे पर बढ़ती मुस्कान बताती है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की दूसरी खेप की डिलीवरी के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed