{"_id":"6493c8bd5216ddb9a50dcdf4","slug":"ola-gigafactory-first-pillar-installed-commence-construction-of-india-s-biggest-ev-battery-factory-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ola Gigafactory: ओला इलेक्ट्रिक ने रखी गीगाफैक्ट्री की नींव, देश को बनाएंगे ईवी ग्लोबल हब","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola Gigafactory: ओला इलेक्ट्रिक ने रखी गीगाफैक्ट्री की नींव, देश को बनाएंगे ईवी ग्लोबल हब
Thu, 22 Jun 2023 10:41 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:41 AM IST
सार
ओला इलेक्ट्रिक ने भविष्य की जरूरत को देखते हुए देश की सबसे बड़ी गीगाफैक्ट्री को बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस फैक्ट्री से कंपनी और देश को क्या फायदा होगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ola electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने गीगाफैक्ट्री की नींव रख दी है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस फैक्ट्री को क्यों बनाया जा रहा है और इससे देश को किस तरह से फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
ओला बना रहा गीगाफैक्ट्री
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से देश की सबसे बड़ी गीगाफैक्ट्री को बनाने की शुरूआत कर दी गई है। कंपनी की ओर से इसकी नींव रखी गई है। इस मौके पर कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन
कितनी होगी क्षमता
कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक एक बार गीगाफैक्ट्री के शुरू होने के बाद इसकी क्षमता की होगी । लेकिन इसकी शुरूआत 5GWh की शुरूआती क्षमता से हो सकती है। जिसे बाद में कई चरणों में 100GWh तक बढ़ाया जाएगा। कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह फैक्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी सेल निर्माण फैसिलिटी में से एक होगी।
यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
सीईओ ने क्या कहा
फैक्ट्री की नींव रखे जाने के मौके पर कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। क्योंकि आज हमने गीगाफैक्ट्री की नींव रखी है। यह देश के लिए काफी महत्वपूर्ण फैक्ट्री में से एक होगी क्योंकि इससे हम देश को ईवी का ग्लोबल हब बनाने में योगदान दे पाएंगे।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
राज्य सरकार के साथ हुआ था समझौता
ओला इलेक्ट्रिक और तमिलनाडु सरकार के बीच फरवरी में स्कूटर, बाइक, कार के लिए लिथियम ऑयन सेल की गीगाफैक्ट्री बनाने के लिए 7614 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। जिसके बाद अब 115 एकड़ में फैली इस फैक्ट्री को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह