फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ola Electric to debut its first electric car on August 15 India's 75th Independence Day

Ola Electric Car: भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ओला पेश करेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार

Fri, 05 Aug 2022 03:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Aug 2022 03:00 PM IST
सार

Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को एक नया उत्पाद पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ओला आगामी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर (Ola Electric Car) का टीजर जारी करती रही है, जिसके अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है। ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने इस अहम जानकारी का एलान किया है।

विज्ञापन
Ola Electric to debut its first electric car on August 15 India's 75th Independence Day
Ola Electric Car Concept - फोटो : Twitter/@bhash

विस्तार

Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को एक नया उत्पाद पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछले साल इसी दिन ओला इलेक्ट्रिक ने अपना पहला उत्पाद S1 Pro Electric Scooter (एस 1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर) भारत में लॉन्च किया था। एक साल बाद, ओला इलेक्ट्रिक के अपने ईवी कारोबार को Electric Car (इलेक्ट्रिक कार) के साथ एक पायदान ऊपर ले जाने की संभावना है। ओला आगामी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर (Ola Electric Car) का टीजर जारी करती रही है, जिसके अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है। ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने इस अहम जानकारी का एलान किया है।
विज्ञापन


अग्रवाल ने इस अपडेट को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, "इस 15 अगस्त को एक नए उत्पाद की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमारी भविष्य की बड़ी योजनाओं के बारे में और जानकारी भी साझा करूंगा।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

Ola Electric to debut its first electric car on August 15 India's 75th Independence Day
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक ने केंद्र के साथ पीएलआई योजना पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जो ईवी निर्माता को भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी बनाने के लिए लिथियम-आयन सेल पर काम करने की अनुमति देगा। ओला ने हाल ही में अपनी पहली लिथियम-आयन सेल को पेश किया था। कंपनी के नए और बड़े प्लांट के एलान करने की भी उम्मीद है जिसका इस्तेमाल बैटरी सेल टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को विकसित करने के लिए किया जाएगा।

इससे पहले जून में, ओला इलेक्ट्रिक ने ओला फ्यूचरफैक्ट्री में ओला ग्राहक दिवस के दौरान अपने आगामी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की एक झलक पेश की थी। अग्रवाल ने कहा था कि उत्पाद के बारे में ज्यादा जानकारी 15 अगस्त को सामने आएगी। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में ग्राहकों के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पाद विकसित करने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई। 

Ola Electric to debut its first electric car on August 15 India's 75th Independence Day
Ola Electric Car Teaser - फोटो : For Reference Only
ईवी निर्माता द्वारा साझा किए गए एक टीजर वीडियो ने पहले ओला इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर के लुक और फील का एक इशारा किया था। इसमें इसके लाल रंग, स्लीक एलईडी डीआरएल, आगे और पीछे के डिजाइन और छोटी झलक में साइड प्रोफाइल दिखाया गया था। इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर के आगे और पीछे दोनों हिस्सों में 'ओला' का लोगो है।

ओला फिलहाल ईवी फोर-व्हीलर फैक्ट्री के लिए करीब 1,000 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तलाश में है। तैयार होने पर यह इसकी फ्यूचरफैक्ट्री के साइज का लगभग दोगुना होगा, जहां यह इस समय S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है। Ola Electric वर्तमान में भारत में S1 Pro इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed