फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   ola electric launch s1x new electric scooter and unveil four new electric bikes, know features and price

Ola New Launch: ओला ने लॉन्च किया सबसे सस्ता स्कूटर, पेश हुईं चार बाइक्स, जानें डिटेल

Tue, 15 Aug 2023 02:41 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 15 Aug 2023 02:41 PM IST
सार

ओला इलेक्ट्रिक की ओर से 15 अगस्त के दिन सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया गया है और चार नई बाइक्स को पेश किया गया है। कंपनी की ओर से इनमें क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
ola electric launch s1x new electric scooter and unveil four new electric bikes, know features and price
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता ओला की ओर से सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर एसवन एक्स को लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही चार नई बाइक्स को पेश भी किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से एसवन एक्स को कितने वैरिएंट में लाया गया है।

विज्ञापन


लॉन्च हुआ नया स्कूटर
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से भारतीय बाजार में एसवन एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसके तीन वैरिएंट को पेश किया गया है। जिनमें एसवन एक्स, एसवन एक्स दो किलोवॉट और एसवन एक्स प्लस शामिल हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


पेश की बाइक्स
कंपनी की ओर से एसवन एक्स स्कूटर के तीन नए वैरिएंट लॉन्च करने के साथ ही चार नई बाइक्स को भी पेश किया गया है। इनमें एक क्रूजर और दूसरी रोडस्टर, तीसरी एडवेंचर और चौथी बाइक को डायमंड हेड के तौर पर पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कितनी दमदार है बैटरी और मोटर
ओला की ओर से एसवन एक्स को दूसरी जनरेशन के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। एसवन एक्स में एसवन एयर की तरह ही पावरट्रेन का उपयोग किया गया है। इसमें कंपनी की ओर से तीन वैरिएंट दिए गए हैं। जिनमें दो किलोवॉट और तीन किलोवॉट के विकल्प दिए गए हैं। एसवन एक्स के दो किलोवाट में 90 किलोमीटर की रेंज और 85 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है और तीन किलोवाट वैरिएंट में 151 किलोमीटर की रेंज और 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है।


यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

कैसे हैं फीचर्स
ओला एसवन एक्स में कंपनी की ओर से एलईडी लाइट्स, फ्लैट फुटबोर्ड, फ्लैट टाइप सीट, पांच इंच का टीएफटी टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें 34 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल

आया मूव ओएस4
ओला की ओर से नए स्कूटर लॉन्च करने के साथ ही नया मूव ओएस 4 को भी पेश किया गया है। इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। नए मूव ओएस4 को 15 सितंबर से रोल आउट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान

कितनी है कीमत
ओला की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को 89999 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर के अन्य वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 99999 लाख रुपये और 109999 लाख रुपये है। 21 अगस्त तक इन स्कूटर्स को इंट्रोडक्ट्री कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से बाइक्स को सिर्फ पेश किया गया है। इन्हें अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed