फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   ola electric extends introductory price offer for s1 air till 15 august, know details

Ola S1 Air: ओला के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को कम कीमत पर खरीदने का मौका, इस तारीख से बढ़ेंगे दाम

Mon, 31 Jul 2023 01:52 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 31 Jul 2023 01:52 PM IST
सार

ओला इलेक्ट्रिक की ओर से पेश किए गए सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर को अभी कम कीमत पर ही खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से इस ऑफर को कब तक बढ़ाया गया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
ola electric extends introductory price offer for s1 air till 15 august, know details
For Reference Only - फोटो : ola electric

विस्तार

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता ओला की ओर से हाल में ही एसवन एयर के लिए बुकिंग शुरू की गई हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इस स्कूटर को कम कीमत में कब तक बुक करवाया जा सकता है और किस तारीख से इसके दाम में बढ़ोतरी की जाएगी।

विज्ञापन


कम कीमत में मिलेगा स्कूटर
ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि एसवन एयर स्कूटर की इंट्रोडक्ट्री प्राइज की अवधि को कंपनी ने बढ़ा दिया है। इस स्कूटर के लिए पहले बुकिंग को 1.09 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है। साथ ही कंपनी ने यह बताया था कि इसे 31 जुलाई से खरीदने पर 10 हजार रुपये ज्यादा देने होंगे। लेकिन अब इस स्कूटर को 1.09 लाख रुपये में ही खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन
विज्ञापन


कब तक मिलेगा ऑफर
भाविश की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक एसवन एयर को 15 अगस्त तक इंट्रोडक्ट्री कीमत पर ही बुक करवाया जा सकेगा। जिसके बाद कंपनी की ओर से इसकी कीमत में बढ़ोतरी की जा सकती है। फिलहाल इस स्कूटर को ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से बुक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

कैसे हैं फीचर्स
ओला की ओर से एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर में फीचर्स के तौर पर नेविगेशन, फ्लैट फुटबोर्ड, डिजिटल की, म्यूजिक, 34 लीटर बूट स्पेस मिलता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

कितनी दमदार मोटर
ओला एसवन एयर में एक छोटा तीन kWh बैटरी पैक है और यह एक बार फुल चार्ज में लगभग 125 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। ओला एसवन एयर को जीरो से 40 किमी की स्पीड हासिल करने में 3.3 सेकेंड लगते हैं।
 

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed