{"_id":"6492753c038b4f16b800d7f5","slug":"ola-developing-helmet-detection-system-for-ola-electric-scooters-ola-s1-ola-air-ola-s1-pro-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Helmet Detection System: बिना हेलमेट पहने नहीं चलेगा स्कूटर, जानें कौन सी कंपनी ला सकती है यह फीचर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Helmet Detection System: बिना हेलमेट पहने नहीं चलेगा स्कूटर, जानें कौन सी कंपनी ला सकती है यह फीचर
Wed, 21 Jun 2023 10:38 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:38 AM IST
सार
सुरक्षित सफर के लिए कई कंपनियां नए-नए सेफ्टी फीचर्स को लाने के लिए रिसर्च कर रही हैं। ऐसे ही एक फीचर को एक कंपनी की ओर से अपने स्कूटर्स में दिया जा सकता है। यह फीचर क्या है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : ola
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की एक प्रमुख इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता की ओर से ऐसी तकनीक पर काम किया जा रहा है जिससे दो पहिया चलाना भविष्य में और ज्यादा सुरक्षित हो सकता है। हम इस खबर में इस तकनीक के साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि कौन सी कंपनी इस पर काम कर रही है।
विज्ञापन
बिना हेलमेट स्टार्ट नहीं होगा स्कूटर
अगर आपसे कहा जाए कि बिना हेलमेट पहने स्कूटर चलाने की कोशिश की जाए तो एक स्मार्ट स्कूटर स्टार्ट ही नहीं होगा। तो क्या आपको यकीन होगा। कई लोग इसका जवाब नहीं में देंगे। लेकिन जल्द ही ऐसा संभव हो सकता है कि अगर आप स्कूटर या बाइक चलाने से पहले हेलमेट नहीं पहनेंगे तो दो पहिया वाहन स्टार्ट ही नहीं होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन
यह कंपनी कर रही काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक हेलमेट डिटेक्शन सिस्टम पर काम कर रही है। जिससे यात्रियों की सुरक्षा को और बेहतर किया जा सके। यह अपनी तरह का पहला ऐसा फीचर होगा, जिसे किसी भी कंपनी की ओर से किसी स्कूटर में दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
कैसे काम करेगा फीचर
हेलमेट डिटेक्शन सिस्टम जैसे सेफ्टी को एक बार स्कूटर में ऑफर किया जाएगा। जिसके बाद अगर स्कूटर चलाने वाला व्यक्ति बिना हेलमेट स्कूटर स्टार्ट करने की कोशिश करेगा तो स्कूटर पार्क मोड में ही रहेगा और उसे चलाया नहीं जा सकेगा। लेकिन जैसे ही वह हेलमेट पहन लेगा तो स्कूटर के सेंसर हेलमेट को सेंस कर लेंगे और फिर स्कूटर राइड मोड में आ जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
क्या होगा फायदा
भारत में लाखों हादसे होते हैं, जिनमें कई हजार लोगों की मौत हो जाती है। हादसों का कारण लापरवाही होता है। अधिकतर दो पहिया वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनते हैं। जिससे हादसे के समय गंभीर चोट का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर इस तरह का सेफ्टी फीचर दो पहिया वाहन में लाया जाता है तो निश्चित तौर पर इससे हादसों के गंभीर होने का खतरा कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर