फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ola and Uber started cab service After a long time

लंबे समय बाद Ola-Uber ने शुरू की कैब सर्विस, इन बातों का नहीं रखा ख्याल तो कैंसिल होगी राइड

Wed, 20 May 2020 02:06 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 20 May 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Ola and Uber started cab service After a long time
taxi service

वायरस के चलते 31 मई तक देशभर में लॉकडाउन जारी है। हालांकि सरकार द्वारा चौथे चरण में कुछ इलाकों में छूट दी गई है। इस बीच लंबे समय बाद Ola और Uber ने देश के कई शहरों में अपनी सर्विस शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक Ola ने 160 शहरों में और Uber ने 35 शहरों में कैब सर्विस शुरू की है। हालांकि कंपनी ने ड्राइवर और ग्राहकों के लिए कई नियम बनाए हैं। जिनका सख्ती से पालन किया जाना अनिवार्य है। वहीं ऐसा नहीं करने पर आपकी राइड कैंसिल भी की जा सकती है। बता दें कि देशभर में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन में कैब व टैक्सियों के परिचालन पर पाबंदी लगाई गई थी।

विज्ञापन

सेफ्टी पर ध्यान

Ola कंपनी ने कहा कि पहले की तरह ही कैब सर्विस शुरू कर दी गई हैं, लेकिन इस दौरान लोगों की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कंपनी सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पूरा पालन कर रही है। कंपनी ने फिलहाल चार पहिया वाहनों और तीन पहिया वाहनों को ही चलाने की अनुमति दी है। दोपहिया वाहनों की सर्विस को अभी भी बंद कर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क लगाना अनिवार्य

Ola ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु (चेन्नई छोड़कर), केरल, असम, आंध्रप्रदेश में अपनी कैब सर्विस शुरू कर दी है। इस दौरान कैब ड्राइवर सहित ग्राहकों को भी कई नियमों का पालन करना पड़ रहा है। कंपनी ने कहा कि ड्राइवरों और ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य है। वहीं राइड से पहले गाड़ी को पूरी तरह से सैनिटाइज करना भी जरुरी कर दिया गया है। राइड के दौरन सिर्फ दो लोगों को ही गाड़ी में बैठने की अनुमति है। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके। 

विज्ञापन

गो आनलाइन चेकलिस्ट

वहीं उबर ने कहा कि कैब बुक करते समय जैसे ही ड्राइवर ऑनलाइन आए तभी गो ऑनलाइन चेकलिस्ट के जरिए यह पूछकर पुष्टि की जाएगी कि क्या उन्होंने सुरक्षा के सभी नियम अपनाए हैं। इस दौरान मास्क पहना और सैनिटाइज करना जैसे सवालों को पूछा जाएगा। इसी तरह की चेकलिस्ट राइडर्स के लिए भी बनाई गई है। साथ ही ड्राइवर ट्रिप को स्वीकार करे उससे पहले मास्क पहने सेल्फी के लिए कहा जाएगा।

वहीं ड्राइवर और राइडर को लगता है कि उनकी यात्रा सेफ नहीं है, तो वह इस ट्रिप को कैंसिल कर सकते हैं। ऐसे में राइड कैंसिल करने पर 50 रुपये काटे जाएंगे, जो कि सही वजह बताने पर 24 घंटे के अंदर लौटा दिए जाएंगे। उबर राइड के दौरान अगली सीट पर सवारी को नहीं बिठाया जाएगा। यदि कोई राइडर ऐसा करने पर जोर देता है तो ड्राइवर ट्रिप कैंसिल कर सकता है। एक कार में सिर्फ दो लोग सफर कर सकते हैं और उन्हें पिछली सीट पर ही बैठना होगा।

राइड की जा सकती है कैंसिल

Ola ने कहा कि अगर ड्राइवर या ग्राहक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसको इसका अंजाम भुगतना होगा। Ola ने यह ऑप्शन ग्राहक और ड्राइवर्स दोनों को दिया है। अगर ग्राहक मास्क नहीं पहनता है तो कंपनी ने अपने ड्राइवर को राइड कैंसिल करने का आदेश दिया गया है। यह विकल्प ग्राहक के पास भी होगा। सफर के दौरान एयर सर्कुलेशन के लिए कैब के सभी विंडो खुले रहेंगे।

इस दौरान एसी बिल्कुल नहीं चलाया जाएगा। बता दें कि लंबे समय से बंद पड़ी इन सर्विस को फिर से शुरू तो कर दिया है, लेकिन एक सर्वे के मुताबिक लोग मजबूरी में ही इनमें सफर करना पसंद करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक लोग अब अपने वाहनों से चलना ज्यादा पसंद करेंगे।     
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed