फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Noida International Airport to Delhi Aerocity in just 66 minutes New Rapid Rail-Metro Corridor Know Details

Metro: नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली एरोसिटी तक सिर्फ 66 मिनट में होगी यात्रा! जानें नए मेट्रो कॉरिडोर की डिटेल्स

Thu, 25 Jul 2024 04:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 04:26 PM IST
सार

यात्रियों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही, आप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली एरोसिटी तक सिर्फ 66 मिनट में यात्रा कर सकेंगे। जानें पूरी डिटेल्स।

विज्ञापन
Noida International Airport to Delhi Aerocity in just 66 minutes New Rapid Rail-Metro Corridor Know Details
Delhi-Ghaziabad-Meerut Regional Rapid Transit System (RRTS) - फोटो : PTI

विस्तार

यात्रियों के लिए खुशखबरी है! जल्द ही, आप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली एरोसिटी तक सिर्फ 66 मिनट में यात्रा कर सकेंगे। क्योंकि 72 किलोमीटर लंबा रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन को जेवर में एनआईए के साथ जोड़ेगा। परियोजना के 5 वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है और फिर एक सुपर-फास्ट रैपिड रेल आपको आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से दिल्ली के सराय काले खान तक एक घंटे से भी कम समय में ले जाएगी।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेल कॉरिडोर से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रैपिड रेल सर्विस 72 किलोमीटर लंबे रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर द्वारा सक्षम होगी। जो गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन को जेवर में एनआईए के साथ जोड़ेगी।

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (वाईईआईडीए) को एक संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) सौंपी है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने डिटेल्स देते हुए बताया कि डीपीआर की उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा समीक्षा की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर: लागत, समय-सीमा
रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर की अनुमानित लागत 20,637 करोड़ रुपये है, जिसमें निर्माण समय-सीमा पांच वर्ष है।
विज्ञापन

रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर: डिटेल्स
एक बार बनने के बाद, रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल, चार मूर्ति चौक पर एक्वा लाइन मेट्रो और ग्राउंड ट्रांसपोर्ट सेंटर (जीटीसी) पर नोएडा हवाई अड्डे के साथ इंटीग्रेट हो जाएगा।

रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर में 22 स्टेशन होंगे, जिनमें 11 आरआरटीएस-कम-मेट्रो स्टेशन और 11 प्योर मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। जिनमें 13 अतिरिक्त भविष्य स्टेशनों के प्रावधान हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश कॉरिडोर ऊंचा होगा। जबकि अंतिम स्टेशन एनआईए पर भूमिगत होगा।

रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर दो तरह की सर्विस देगा
रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर दो तरह की सेवा देगा। जैसे कि सीमित स्टेशनों पर रुकने वाली 114 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली फास्ट आरआरटीएस सर्विस। और सभी स्टेशनों पर रुकने वाली 46 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली मेट्रो सर्विस।

तेज आरआरटीएस सेवा सराय काले खान तक 56 मिनट, दिल्ली एरोसिटी तक 66 मिनट, गाजियाबाद तक 37 मिनट और मेरठ तक 72 मिनट की यात्रा का समय प्रदान करेगी। और सामान्य आरआरटीएस सेवा, जो 84 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है, हरेक रूट पर अतिरिक्त 13 मिनट लेगी।

इसके अलावा, रैपिड रेल-मेट्रो कॉरिडोर में चार मूर्ति चौक और नॉलेज पार्क वी के बीच एक्वा लाइन मेट्रो का 10 किलोमीटर का विस्तार शामिल होगा। और एनआईए और येडा सेक्टर 21/फिल्म सिटी के बीच प्रस्तावित लाइट रेल ट्रांजिट को शामिल करेगा।

इस नए कॉरिडोर से 2030-31 तक लगभग 3,26,000 दैनिक यात्रियों के आवागमन की उम्मीद है। जिसमें पीक ऑवर पीक डायरेक्शन ट्रैफिक (PHPDT) 8,784 होगा। जो 2054-55 तक बढ़कर 7,57,000 दैनिक यात्रियों और 23,957 PHPDT तक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed