{"_id":"658948cb6295eabf9005fc4b","slug":"noida-child-wants-big-suv-for-just-rs-700-anand-mahindra-gives-interesting-answer-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"SUV Video: नोएडा के बच्चे को चाहिए 700 रुपये में एसयूवी, आनंद महिंद्रा ने दिया दिलचस्प जवाब","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
SUV Video: नोएडा के बच्चे को चाहिए 700 रुपये में एसयूवी, आनंद महिंद्रा ने दिया दिलचस्प जवाब
Mon, 25 Dec 2023 03:05 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 25 Dec 2023 03:05 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा अपने पिता से 700 रुपये में एक एसयूवी खरीदने की मांग कर रहा है। इस पर आनंद महिंद्रा ने क्या कहा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कई बच्चे ऐसे हैं, जिनको कार और एसयूवी से काफी लगाव है। नोएडा के ऐसे ही एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चा अपने पिता से एक बड़ी एसयूवी को सिर्फ 700 रुपये में खरीदने की बात कह रहा है। वायरल वीडियो पर आनंद महिंद्रा ने भी मजेदार जवाब दिया है।
विज्ञापन
बच्चे ने कही यह बात
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में नोएडा का एक बच्चा अपने पिता से बात कर रहा है। वह कह रहा है कि उसे सिर्फ 700 रुपये में एसयूवी खरीदकर लानी है। जिसपर उसके पिता भी जवाब देते हुए कह रहे हैं कि यह काफी सही आइडिया है। करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में बच्चा अपने पिता से बोल रहा है कि कंपनी की दो अलग एसयूवी एक जैसे मॉडल हैं। जिनको सिर्फ 700 रुपये में ही खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा ने दिया जवाब
बच्चे की वीडियो वायरल होने के बाद जब आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को देखा तो उन्होंने भी काफी दिलचस्प जवाब पोस्ट किया। आनंद महिंद्रा ने लिखा कि मुझे एक दोस्त ने मुझे यह कहते हुए वीडियो भेजा कि उनको चीकू पसंद है। मैंने इस्ंटाग्राम पर उसके कुछ पोस्ट देखे और अब वह मुझे भी पसंद है। लेकिन एक समस्या यह है कि अगर हमने उसके दावे को मान्य कर दिया और थार को सिर्फ 700 रुपये में बेचा तो हम काफी जल्दी दिवालिया हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
लोग भी दे रहे प्रतिक्रिया
नोएडा के बच्चे की इस वीडियो पर लोग भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि बच्चे को इस कीमत पर एसयूवी दे देनी चाहिए। तो कुछ लोग बोल रहे हैं कि इस बच्चे को इस कीमत पर एसयूवी दे देनी चाहिए। सभी के लिए यह कीमत करने की जरुरत नहीं है। वहीं कुछ लोग एसयूवी के लिए सात लाख रुपये देने की बात भी कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ