फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nitin Gadkari tells Parliament Delhi-Mumbai Expressway completion date

Nitin Gadkari: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण अक्तूबर 2025 तक हो जाएगा पूरा, नितिन गडकरी ने संसद को बताया

Wed, 31 Jul 2024 07:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 07:19 PM IST
सार

भारत के सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण अक्तूबर, 2025 तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Nitin Gadkari tells Parliament Delhi-Mumbai Expressway completion date
Nitin Gadkari - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के सबसे लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण अक्तूबर, 2025 तक पूरा हो जाएगा। बुधवार को संसद को इस बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मंत्रालय ने 1,386 किलोमीटर की लंबाई वाले 53 पैकेजों में स्पर्स सहित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गडकरी ने कहा, "जून 2024 तक, कुल 26 पैकेज पूरे हो चुके हैं।"

उनके अनुसार, कार्य की भौतिक प्रगति 82 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और कुल 1,136 किलोमीटर लंबाई का निर्माण किया जा चुका है। 

उन्होंने कहा, "संशोधित निर्धारित पूर्णता तारीख (कंप्लीशन डेट) अक्तूबर, 2025 है।" 

यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के प्रमुख आर्थिक केंद्रों को कनेक्टिविटी प्रदान करता है। 
विज्ञापन

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के अनुसार, इसके प्रभाव में दिल्ली से मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) की दूरी में लगभग 180 किलोमीटर की कमी और जुड़े हुए गंतव्यों तक यात्रा के समय में 50 प्रतिशत तक की कमी शामिल है। 

एक अलग सवाल का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि 30 जून, 2024 तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 983 यूजर फीस प्लाजा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed