फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Nitin Gadkari says Indian automakers will soon produce 100 per cent ethanol-run vehicles in India

Ethanol Vehicles: नितिन गडकरी का एलान, भारतीय ऑटो कंपनियां जल्द ही बनाएंगी 100% इथेनॉल से चलने वाले वाहन

Tue, 06 Aug 2024 11:44 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 11:44 AM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारतीय ऑटो कंपनियां जल्द ही देश में 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाली कारों और दोपहिया वाहनों का उत्पादन करेंगी।

विज्ञापन
Nitin Gadkari says Indian automakers will soon produce 100 per cent ethanol-run vehicles in India
नितिन गडकरी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारतीय ऑटो कंपनियां जल्द ही देश में 100 प्रतिशत इथेनॉल से चलने वाली कारों और दोपहिया वाहनों का उत्पादन करेंगी। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाकर पूरे देश में बेचा जा रहा है। साथ ही, उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वाहन निर्माता फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक पर काम कर रहे हैं। जिससे एक कार पेट्रोल और इथेनॉल दोनों पर चलाई जा सकेगी। 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री सोमवार को फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से चलने वाली कार में संसद आए। एएनआई के मुताबिक, गडकरी ने कहा कि यह दुनिया का पहला वाहन है जिसमें फ्लेक्स इंजन है और यह यूरो 6 उत्सर्जन मानदंडों का अनुपालन करता है। रिपोर्ट के मुताबिक गडकरी ने कहा, "यह शुद्ध शून्य उत्सर्जन देता है। गन्ने के रस, गुड़ और मकई से उत्पादित इथेनॉल पर चलता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

टोयोटा ने इससे पहले अगस्त 2023 में भारत में इनोवा हाइक्रॉस का फ्लेक्स-फ्यूल प्रोपेल्ड वर्जन पेश किया था। जिसे अभी देश में बड़े पैमाने पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। हालांकि, यह जापानी कार निर्माता की फ्लेक्स-फ्यूल वाहन बनाने की क्षमता को दर्शाने वाला एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन था। यह एमपीवी पेट्रोल इंजन बंद होने पर अपनी कुल दूरी का 40 प्रतिशत इथेनॉल पर और शेष 60 प्रतिशत इलेक्ट्रिक पर तय करने में सक्षम होने का दावा करती है। 
विज्ञापन

हाल ही में, टोयोटा ने एलान किया था कि वह स्थानीय स्तर पर फ्लेक्स-फ्यूल कारों का उत्पादन करने के लिए भारत में एक प्लांट स्थापित करेगी। यह विनिर्माण सुविधा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से लगाई जाएगी। गडकरी ने खुलासा किया है कि टाटा मोटर्स और सुजुकी भी 100 प्रतिशत इथेनॉल या फ्लेक्स-फ्यूल इंजन वाले वाहन बनाने पर काम कर रही हैं। 

न सिर्फ यात्री वाहन क्षेत्र में, बल्कि भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में भी बजाज ऑटो, टीवीएस और हीरो मोटोकॉर्प जैसी ऑटो कंपनियां फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से चलने वाली मोटरसाइकिल और स्कूटर बना रही हैं। गडकरी ने कहा, "अन्य निर्माता भी फ्लेक्स इंजन लाने पर काम कर रहे हैं। पेट्रोल पंपों की तरह ही, हमारे किसानों के पास अब इथेनॉल पंप होंगे। हमारे पास 16 लाख करोड़ रुपये का आयात है। ऐसे वाहन प्रदूषण को कम करेंगे, लागत बचाएंगे और किसानों को लाभ पहुंचाएंगे... यह वाहन 100% इथेनॉल पर चलता है..." 

वैश्विक फ्लेक्स-फ्यूल वाहन बाजार 
फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया जा चुका है। और टोयोटा ने 2022 में अपने कोरोला का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लॉन्च किया था। लेकिन अब भारत BS-VI उत्सर्जन मानकों के अनुरूप फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों का उत्पादन करने के लिए तैयार है। इस बारे में बोलते हुए, गडकरी ने कहा कि इथेनॉल उद्योग किसानों के लिए एक वरदान है। इथेनॉल की मांग बढ़ने से भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में नया बदलाव आएगा। गडकरी ने कहा, "फ्लेक्स कारें किसानों के लिए वरदान साबित होंगी। इथेनॉल स्वदेशी है और किसान इसके सभी लाभ उठाएंगे। पेट्रोल पंपों की तरह इथेनॉल पंप भी होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed