फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   NITI Aayog envisions Indian automotive component industry to grow to $145 billion by 2030

Auto Components: 2030 तक भारत की ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री 145 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी, नीति आयोग का अनुमान

Mon, 14 Apr 2025 03:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 03:32 PM IST
सार

भारत की शीर्ष नीति निर्धारक संस्था नीति आयोग ने अनुमान लगाया है कि देश की ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री यानी ऑटोमोटिव कंपोनेंट सेक्टर 2030 तक 145 अरब डॉलर के आंकड़े को छू सकता है।

विज्ञापन
NITI Aayog envisions Indian automotive component industry to grow to $145 billion by 2030
Car Plant - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत की शीर्ष नीति निर्धारक संस्था नीति आयोग ने अनुमान लगाया है कि देश की ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री यानी ऑटोमोटिव कंपोनेंट सेक्टर 2030 तक 145 अरब डॉलर के आंकड़े को छू सकता है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत से ऑटो पार्ट्स का निर्यात (एक्सपोर्ट) तीन गुना तक बढ़कर 60 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, जो फिलहाल करीब 20 अरब डॉलर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV Policy: दिल्ली की नई ईवी नीति 2.0 का लक्ष्य 2027 तक 95% इलेक्ट्रिक वाहन, 20,000 नौकरियां पैदा होने की संभावना
विज्ञापन

ग्लोबल मार्केट में बड़ी भूमिका निभा सकता है भारत
नीति आयोग ने "ऑटोमोटिव उद्योग: वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी को सशक्त बनाना" शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा है कि भले ही इस सेक्टर को कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन मौके भी उतने ही मिल रहे हैं। भारत के पास यह सुनहरा मौका है कि वह ग्लोबल ऑटोमोबाइल बाजारों में अपनी एक मजबूत पहचान बना सके।

यह भी पढ़ें - Volkswagen Tiguan R-Line: भारत में लॉन्च हुई नई फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन एसयूवी, जानें कीमत और फीचर्स

नीति आयोग की रिपोर्ट में ऑटोमोटिव क्षेत्र में भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के मकसद से कई रणनीतिक राजकोषीय और गैर-राजकोषीय हस्तक्षेपों की रूपरेखा दी गई है। इन हस्तक्षेपों को ऑटोमोटिव घटकों की जटिलता और विनिर्माण परिपक्वता के आधार पर चार अलग-अलग श्रेणियों में संरचित किया गया है। ये चार श्रेणियां हैं - उभरती और जटिल, पारंपरिक और जटिल, पारंपरिक और सरल तथा उभरती और सरल।

यह भी पढ़ें - VIP Number: '007' को लेकर ऐसी दीवानगी! केरल के कारोबारी ने लेम्बोर्गिनी के लिए 46 लाख रुपये में खरीदी ये नंबर प्लेट
विज्ञापन

राजकोषीय हस्तक्षेप के तहत थिंक टैंक ने ओपेक्स (ऑपरेशनल एक्सपेंडिचर) सहायता, कौशल विकास, आरएंडडी, आईपी ट्रांसफर और क्लस्टर विकास का सुझाव दिया है। जबकि गैर-राजकोषीय हस्तक्षेप के तहत नीति आयोग ने उद्योग 4.0 को अपनाने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, नियामक प्रक्रियाओं को सरल बनाने, कामगारों के घंटों में लचीलापन और आपूर्तिकर्ता खोज जैसे उपायों का सुझाव दिया है।

यह भी पढ़ें - Affordable HUD Cars: हेड-अप डिस्प्ले फीचर वाली सात सबसे सस्ती कारें, टेक्नोलॉजी के साथ सुरक्षा भी

भारत की ऑटो इंडस्ट्री की मौजूदा स्थिति
2023 में दुनियाभर में लगभग 94 मिलियन यानी 9.4 करोड़ वाहन बनाए गए। वहीं, ग्लोबल ऑटो पार्ट्स का बाजार करीब 2 ट्रिलियन डॉलर का था, जिसमें 700 अरब डॉलर का निर्यात शामिल था। भारत इस वक्त दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल निर्माता बन चुका है, चीन, अमेरिका और जापान के बाद। सालाना करीब 60 लाख गाड़ियों का उत्पादन देश में होता है। खास तौर पर छोटी कारों और यूटिलिटी व्हीकल्स के मामले में भारत की अच्छी पकड़ बन चुकी है।

यह भी पढ़ें - Tata Curvv Dark Edition: टाटा कर्व डार्क एडिशन लॉन्च, जानें फीचर्स और क्या हुए बदलाव

ग्लोबल ऑटो पार्ट्स ट्रेड में भारत की हिस्सेदारी अभी भी कम
हालांकि भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा वाहन निर्माता है, लेकिन ग्लोबल ऑटो पार्ट्स कारोबार में उसकी हिस्सेदारी अभी भी बहुत सीमित है, महज 20 अरब डॉलर, जो कि कुल का करीब 3 प्रतिशत है। दुनिया में ऑटो पार्ट्स ट्रेड का बड़ा हिस्सा इंजन कंपोनेंट्स, ट्रांसमिशन सिस्टम और स्टीयरिंग सिस्टम से आता है। लेकिन इन हाई-प्रिसिजन सेगमेंट्स में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ 2-4 प्रतिशत के बीच ही है। 

यह भी पढ़ें - 2025 Hero Splendor: 2025 हीरो स्प्लेंडर प्लस को मिला नया अपडेट, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव 

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: एक लाख रुपये से कम कीमत वाले टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जानें कितनी है रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed