फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Nissan issues official statement over rumours of closure of operations in india

Nissan: भारत से नहीं जाएगी निसान, कंपनी ने बंद होने की अटकलों को बताया अफवाह

Tue, 20 May 2025 04:32 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 20 May 2025 04:32 PM IST
सार

Nissan India ने भारत में अपने ऑपरेशंस बंद करने की अटकलों को खारिज किया है। कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि वह भारतीय बाजार में बनी रहेगी और अपने भविष्य की योजनाओं पर काम जारी रखेगी।

विज्ञापन
Nissan issues official statement over rumours of closure of operations in india
निसान ने अफवाहों पर जारी किया बयान - फोटो : Nissan

विस्तार

Nissan India ने भारत में अपने ऑपरेशंस बंद करने की अटकलों को खारिज किया है। कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि वह भारतीय बाजार में बनी रहेगी और अपने भविष्य की योजनाओं पर काम जारी रखेगी।

विज्ञापन


जापानी ऑटो कंपनी Nissan ने भारत में अपने संचालन को बंद करने की अटकलों पर विराम लगाते हुए एक और आधिकारिक बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि भारतीय बाजार को लेकर उसकी प्रतिबद्धता पहले की तरह ही बनी हुई है और वह अपने डीलरों, पार्टनर्स और ग्राहकों के साथ मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन


भारत में जारी रहेंगे संचालन
Nissan India ने अपने नए बयान में कहा, “Nissan भारत में अपने संचालन, डीलर, पार्टनर और ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्ध है। कंपनी और उसके डीलर साझेदार मौजूदा और भविष्य के नए मॉडलों की बिक्री और सर्विस जारी रखेंगे। Nissan की घोषित भारत रणनीति बरकरार है, जिसमें एक नया बीएमपीवी (BMPV) और दो नए सी-एसयूवी (C-SUVs) लॉन्च करने की योजना शामिल है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने आगे कहा कि भारत से दूसरे देशों में गाड़ियों के निर्यात की योजना भी 'वन कार, वन वर्ल्ड' (One Car, One World) योजना के तहत जारी रहेगी।

Nissan issues official statement over rumours of closure of operations in india
कंपनी जारी रखेगी योजनाएं - फोटो : Nissan
बंद होने की खबरें महज अटकलें
हाल में एक रॉयटर्स रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Nissan भारत सहित कई बाजारों से अपने संचालन समेट सकती है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी ने कहा, “हाल की रिपोर्ट्स में कुछ संयंत्रों के बंद होने की बात की गई है, जिसे हम फिर से स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह सिर्फ अटकलें हैं और कंपनी की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।”

Nissan ने यह भी बताया कि मार्च में Renault Group ने Renault Nissan Automotive India Pvt Ltd (RNAIPL) में Nissan की 51% हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की थी, जिससे Renault अब कंपनी की 100% मालिक बन गई है।

ग्लोबल स्तर पर बड़े बदलावों से गुजर रही कंपनी
Nissan हाल ही में Honda के साथ मर्जर की चर्चाओं को लेकर भी सुर्खियों में रही थी, लेकिन यह डील आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद कंपनी ने वैश्विक स्तर पर एक बड़े पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें दुनियाभर में 10,000 से अधिक नौकरियों की कटौती की गई।

रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया कि Nissan दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना से अपने ऑपरेशंस समाप्त कर रही है, वहीं जापान में भी दो प्लांट्स को बंद करने की योजना है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने ग्लोबल प्रोडक्शन प्लांट्स को 17 से घटाकर 10 करने की तैयारी में है और 15% कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed