{"_id":"66488b8605426663d00cd81a","slug":"nhai-creates-corridor-management-units-for-ensuring-operation-and-maintenance-of-national-highway-2024-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NHAI: एनएचएआई ने बनाईं हाईवे के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करने वाली यूनिट्स, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
NHAI: एनएचएआई ने बनाईं हाईवे के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करने वाली यूनिट्स, जानें डिटेल्स
Sat, 18 May 2024 04:35 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 18 May 2024 04:35 PM IST
सार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पहली बार राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव और संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कॉरिडोर मैनेजमेंट यूनिट्स (CMU) स्थापित की हैं।
विज्ञापन
National Highway in Karnataka
- फोटो : X@nitin_gadkari
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पहली बार राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव और संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कॉरिडोर मैनेजमेंट यूनिट्स (गलियारा प्रबंधन इकाइयां) (CMU) स्थापित की हैं। यह कदम राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव की निगरानी और लगातार निरीक्षण पर ज्यादा ध्यान देने के मकसद से किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
यह कदम ऐसे समय में आया है जब राजमार्ग प्राधिकरण ने अपने अधीन ज्यादातर सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया है। NHAI के लिए नए सड़क निर्माण के बजाय अपने सड़क संपत्तियों के प्रबंधन और रखरखाव पर ज्यादा काम करने की जरूरत भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जारी एक सर्कुलर के अनुसार, CMU सुगम ट्रैफिक फ्लो (यातायात प्रवाह), अतिक्रमण हटाने, लगातार और समय-समय पर निरीक्षण, सड़क किनारे की सुविधाओं और सड़क किनारे के वृक्षारोपण के रखरखाव के लिए जिम्मेदार होंगे। इन इकाइयों को साइनबोर्ड और अन्य सड़क फर्नीचर लगाने, टोल प्लाजा पर ट्रैफिक की मात्रा की नियमित निगरानी और वास्तविक जमीनी परिस्थितियों का काम भी सौंपा जाएगा।
NHAI के एक अधिकारी ने बताया, "चूंकि सड़क सुरक्षा पर बहुत अधिक ध्यान दिया जाता है, ये इकाइयां यातायात प्रबंधन और राजमार्ग सुरक्षा के कार्यान्वयन की निगरानी करेंगी। वे सड़क दुर्घटनाओं के मूल कारण विश्लेषण करने और उनके उपायों की योजना बनाने के लिए जिम्मेदार होंगी।"
प्राधिकरण ने उन अधिकारियों के लिए भी प्रमुख परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स निर्धारित किए हैं जो CMU से जुड़े होंगे।