केंद्र सरकार जल्द ही नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर कार चलाने पर नई टोल पॉलिसी ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पॉलिसी लागू होने के बाद हाइवे पर टोल टैक्स की दरें कम हो सकती है। हालांकि इसका लाभ किस तरह से दिया जाएगा। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
किसे मिलेगा फायदा
2 of 5
टोल टैक्स बूथ
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप छोटी कार का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जल्द ही खुशखबरी आ सकती है। सरकार नई टोल टैक्स पॉलिसी में छोटे वाहनों पर टोल की दरें कम कर सकती है। दरअसल, छोटे वाहनों से टोल रोड पर कम टूट-फूट होती है। इसलिए इसका फायदा छोटी कारों को हो सकता है।
वाहन का साइज और दूरी से तय होगा टोल
3 of 5
टोल टैक्स बूथ
- फोटो : सोशल मीडिया
नई नीति के तहत दो बातों पर गौर किया जाएगा। वाहन जितना छोटा होता है वो सड़क पर उतना कम दबाव डालता है। वहीं वाहन जितना बड़ा होता है सड़क पर दबाव डालने की उसकी क्षमता उतनी ज्यादा होती है। इसके अलावा पॉलिसी में नया जीपीएस आधारित टोल सिस्टम शामिल किया जा सकता है। जिसके तहत किस तरह का वाहन नेशनल हाइवे या एक्सप्रेस वे पर कितने किलोमीटर का उपयोग करता है इस हिसाब से टोल टैक्स वसूला जाएगा।
यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
पैसेंजर कार यूनिट की होगी गणना
4 of 5
टोल टैक्स बूथ
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने आईआईटी बीएचयू से अनुरोध किया है कि वो नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर चलने वाले वाहनों के लिए पैसेंजर कार यूनिट (पीसीयू) की गणना करें। इसमें आकलन किया जाएगा कि किसी कार से सड़क पर कितना लोड पड़ता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही इसपर काम शुरू हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
क्या है मौजूदा नियम
5 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर कुछ दूरी के बाद टोल टैक्स लगता है। मौजूदा नियम के मुताबिक टोल की दरें पहले से दूरी के हिसाब से तय होती हैं। अगर कोई वाहन ज्यादा दूरी तय करता है। उसपर जो टोल लगाया जाता है वही टोल कम दूरी तय करने वाले वाहन पर भी लगता है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी