फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Maruti Baleno launches today: ADAS, larger screen features what else special?

आज लॉन्च होगी मारुति बलेनो: एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लेकर बड़े टचस्क्रीन तक, नए अवतार में क्या-क्या होगा खास?

Sat, 05 Sep 2026 08:12 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 05 Sep 2026 08:12 AM IST
सार

देश की टॉप-सेलिंग प्रीमियम हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो आज यानी पांच सितंबर 2026 को नए अपडेट के साथ लॉन्च होने जा रही है। कंपनी इसमें डिजाइन से लेकर केबिन और सेफ्टी फीचर्स तक कई बदलाव कर सकती है। नई बलेनो में बड़ा टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कार के इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। आइए जानते हैं नई बलेनो में क्या-क्या खास मिलने वाला है।
 

विज्ञापन
New Maruti Baleno launches today: ADAS, larger screen features what else special?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

मारुति सुजुकी बलेनो का नया और अपडेटेड वर्जन आज, पांच सितंबर 2026 को भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इस हैचबैक को नए डिजाइन एलिमेंट्स, टेक-सैवी केबिन और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम सुरक्षा तकनीक के साथ पेश करने की तैयारी में है। लॉन्च के बाद यह कार ह्यूंदे आई 20, टाटा अल्ट्रोज और अपनी ही सिस्टर-कार टोयोटा ग्लैंजा को कड़ी टक्कर दे सकता है। आइए जानते हैं कि आज लॉन्च हो रही नई बलेनो में क्या-क्या खास बदलाव देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


क्या डिजाइन में दिखेगा बदलाव?

  • नई बलेनो के डिजाइन में बड़े बदलाव के बजाय सीमित अपडेट देखने को मिल सकते हैं। कार के फ्रंट में नया ग्रिल दिया जा सकता है, जिसके साथ क्रोम हॉरिजॉन्टल बार हेडलैम्प्स से जुड़ता हुआ नजर आएगा।
  • विज्ञापन
  • इसके अलावा कार में मौजूदा बूमरैंग-शेप्ड एलईडी डीआरएल जारी रहने की उम्मीद है। फ्रंट बंपर से फॉग लैम्प हाउसिंग हटाई जा सकती है। वहीं, नई बलेनो में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रियर प्रोफाइल की बात करें तो यहां बदलाव काफी सीमित रहने की उम्मीद है। रियर बंपर में बदलाव हो सकता है, जबकि टेललाइट्स, रूफ स्पॉइलर और रियर वाइपर पहले की तरह ही रहने की संभावना है।


केबिन में मिलेगा बड़ा टेक्नोलॉजी अपग्रेड

  • नई Baleno में सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिल सकता है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है, जिसका आकार करीब 10.1 इंच होने की उम्मीद है। यह सिस्टम विक्टर्स और अपडेटेड ब्रेजा में मिलने वाले सेटअप जैसा हो सकता है।
  • इसके साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले की सुविधा मिल सकती है। यानी फोन को केबल से कनेक्ट किए बिना ही स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • नई बलेनो में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और वायरलेस फोन चार्जर भी मिलने की उम्मीद है। ये दोनों फीचर्स इस सेगमेंट में इसे ज्यादा प्रीमियम बनाने में मदद कर सकते हैं।


पहली बार एडीएएस का मिल सकता है फायदा

  • नई बलेनो का सबसे बड़ा आकर्षण इसका संभावित एडीएएस पैकेज होगा। इसमें लेवल-1 एडीएएस दिए जाने की उम्मीद है। इसमें ब्लाइंड-स्पॉट वार्निंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और सेफ एग्जिट अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। यह सेटअप ब्रेजा में मिलने वाले सिस्टम जैसा हो सकता है। अगर लॉन्च मॉडल में ये फीचर्स शामिल होते हैं, तो बलेनो देश की उन शुरुआती हैचबैक कारों में शामिल हो जाएगी, जिनमें एडीएएस तकनीक उपलब्ध होगी।
  • पावरट्रेन की बात करें तो नई बलेनो में मौजूदा इंजन विकल्प जारी रहने की उम्मीद है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 90 hp की पावर देता है। इसे मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाता रहेगा। इसके अलावा सीएनजी वर्जन में 77.5 hp की पावर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस बार सीएनजी मॉडल के साथ एएमटी गियरबॉक्स भी आने की संभावना है।
  • अगर सीएनजी -एएमटी विकल्प लॉन्च होता है, तो यह बलेनो के मौजूदा लाइनअप में एक अहम बदलाव होगा, क्योंकि अभी सीएनजी के साथ एएमटी का विकल्प उपलब्ध नहीं है।


कीमत कितनी हो सकती है?
नई बलेनो की शुरुआती कीमत मौजूदा मॉडल की 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, वेरिएंट के हिसाब से कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी आज होने वाले आधिकारिक लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी। कंपनी की ओर से सभी वेरिएंट्स की कीमत और फीचर्स की पुष्टि लॉन्च के समय की जाएगी।



आज लॉन्च के बाद क्या होगा साफ?
नई बलेनो के डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसकी फाइनल कीमत, वेरिएंट-वाइज फीचर्स और सभी स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि आज लॉन्च के बाद ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed