फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   new Lexus RX will be showcased at the Delhi Auto Expo 2023 Know about features

Lexus RX: जनवरी में ऑटो एक्सपो का करें इंतजार, लेक्सस भी पेश करेगी नई एसयूवी, जानें क्या होगा खास

Fri, 23 Dec 2022 11:16 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 23 Dec 2022 11:16 AM IST
सार

जापान की लग्जरी कार मेकर लेक्सस की ओर से ऑटो एक्सपो में नई एसयूवी को पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। एसयूवी में क्या खास होगा, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
new Lexus RX will be showcased at the Delhi Auto Expo 2023 Know about features
For Reference Only - फोटो : lexus india

विस्तार

टोयोटा की लग्जरी वाहन इकाई लेक्सस की ओर से नए साल में भारतीय बाजार में नई एसयूवी को पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इससे जुड़ा टीचर जारी किया गया है। जिसमें एक धुंधली तस्वीर में एसयूवी को दिखाया गया है। एसयूवी की क्या खासियत होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


ऑटो एक्सपो में होगी पेश
जैसे-जैसे ऑटो एक्सपो की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे कार कंपनियों की ओर से नए वाहनों की जानकारी सामने आ रही है। अब लेक्सस की ओर से जानकारी मिली है कि कंपनी अगले साल जनवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में नई एसयूवी को पेश करेगी।
विज्ञापन


कैसे होंगे फीचर्स
अभी कंपनी की ओर से एसयूवी के फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह बताया गया है कि ऑटो एक्सपो के दौरान एसयूवी के डिजाइन, फीचर्स की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि यह अब तक की सबसे ताकतवर और तकनीकी तौर पर काफी एडवांस एसयूवी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने वैरिएंट में आएगी एसयूवी
जानकारी के मुताबिक लेक्सस की ओर से आरएक्स को दो वैरिएंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से पहले ही इस एसयूवी को ग्लोबली पेश किया जा चुका है। नई एसयूवी में कंपनी ने नए प्लेटफॉर्म का उपयोग किया है। साथ ही इसके इंजन के लिए भी विकल्प दिए गए हैं।

कैसा है ग्लोबल अवतार
लेक्सस आरएक्स का ग्लोबल वर्जन कुछ समय पहले अपडेट किया गया था। मौजूदा समय में ग्लोबल बाजार में मिलने वाली आरएक्स में दस स्टाइल का विकल्प मिलता है। जिनमें ऑल व्हील ड्राइव, प्रीमियम, प्रीमियम ऑल व्हील ड्राइव, लग्जरी, स्पोर्ट जैसे विकल्प हैं।


कैसे हैं फीचर्स
ग्लोबल स्तर पर मिलने वाली आरएक्स में कंपनी 275 हॉर्स पावर जनरेट करने वाला इंजन ऑफर करती है। फीचर्स के तौर पर आएक्स में वॉयरलैस एपल कारप्ले, हेड्स अप डिस्प्ले, डिजिटल रियर व्यू मिरर, इंटेलीजेंट असिस्टेंट, एडवांस पार्क, ट्रैफिक जाम असिस्ट, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। लेक्सस की ओर से इसमें सेफ्टी सिस्टम 3.0 भी दिया जाता है, जिसमें प्री-कॉलिजन सिस्टम के साथ पेडेस्ट्रियन डिटेंशन, लेन ट्रेसिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, रोड साइन असिस्ट, ऑल स्पीड डाइनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल के साथ स्पीड कर्व मैनेजमेंट सिस्टम और इंटेलीजेंट हाईबीम सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed