फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   new honda cb350 series launched with updated engine and features know features specifications and price

New Launch: नए कलर और इंजन अपडेट के साथ लॉन्च हुई 2025 Honda CB350 सीरीज, क्लासिक 350 से होगा मुकाबला

Sun, 06 Apr 2025 11:28 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 11:28 AM IST
सार

नई CB350 अब और भी ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश दिखती है। इसे पांच नए रंगों में पेश किया गया है।

विज्ञापन
new honda cb350 series launched with updated engine and features know features specifications and price
2025 Honda CB350 - फोटो : होंडा मोटरसाइकिल

विस्तार

2025 Honda CB350: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर रेट्रो क्लासिक बाइक Honda CB350 सीरीज़ को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। इस अपडेटेड लाइनअप में CB350 H’ness, CB350, और CB350RS शामिल हैं। कंपनी ने इन बाइक्स को अब नए OBD2B नॉर्म्स के मुताबिक अपग्रेड किया है और कुछ शानदार नए कलर ऑप्शन्स भी दिए हैं।
विज्ञापन


दमदार लुक के साथ नया अंदाज
नई CB350 अब और भी ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश दिखती है। इसे पांच नए रंगों में पेश किया गया है, जिनमें पर्ल इग्निसियस ब्लैक, रिबेल रेड मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक, मैट ड्यून ब्राउन और पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे शामिल है।
विज्ञापन


नई CB350 की खास बात यह है कि कंपनी इसमें 10 साल का वारंटी पैकेज दे रही है, जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड और 7 साल की ऑप्शनल वारंटी शामिल है।

इंजन और परफॉर्मेंस
CB350 सीरीज़ में वही पावरफुल 348.36cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो अब BS6 OBD2B नॉर्म्स के मुताबिक है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और 5,500 rpm पर 21hp की पावर तथा 3,000 rpm पर 29.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CB350 H’ness और RS वेरिएंट में यह टॉर्क थोड़ा बढ़कर 30Nm तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed