होंडा ने अपना नया और पहला BS-6 इंजन से लैस नया स्कूटर Activa 125 Fi को भारत में पेश कर दिया है। कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया है और इसमें कुछ ऐसे भी फीचर्स हैं जो इसे ओने सेगमेंट सबसे खास बनाते हैं। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह अपने मौजूद मॉडल से करीब 10 से 15 फीसदी ज्यादा महंगा होगा। नए एक्टिवा 125 के साथ होंडा ने स्पेशल 6 साल के वारंटी पैकेज का एलान किया है, जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 3 साल की वैकल्पिक वारंटी शामिल होगी।
{"_id":"5d01eb9bbdec22076b5f1752","slug":"new-honda-activa125-top-5-features-you-should-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए Honda Activa 125 की ये 5 बड़ी खूबियां नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
नए Honda Activa 125 की ये 5 बड़ी खूबियां नहीं जानते होंगे आप
Thu, 13 Jun 2019 02:47 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
Honda Activa 125 Fi
- फोटो : Google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइलेंट स्टार्ट सिस्टम
Honda Activa 125 Fi
- फोटो : Honda
होंडा के नए एक्टिवा 125 में नया ACG स्टार्टर फीचर जोड़ दिया है। जिसकी वजह से जब आप स्कूटर को स्टार्ट करेंगे तो आवाज़ नहीं होगी। यह अपने सेगमेंट का पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें ऐसी खूबी है।
PGM-FI
Honda Activa 125
- फोटो : Google
वैसे होंडा ने PGM-FI तकनीक को 10 पहले CBF Stunner में शामिल किया था, लेकिन उस समय ग्राहकों ने तकनीक को अपनाया नहीं। लेकिन अब होंडा ने इस तकनीक को नया एक्टिवा 125 में शामिल किया है कंपनी का दावा है कि इससे बेहतर माइलेज तो मिलेगी ही साथ ही इंजन भी ज्यादा स्मूथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रियल टाइम माइलेज
Honda Activa 125
- फोटो : Google
इस बार होंडा ने नया एक्टिवा 125 में एकदम नया डिजिटल-एनालॉग कंसोल लगाया है, इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया है। सबसे खास बात यह है कि अब आप इसमें रियल टाइम फ्यूल कंजम्पशन, ओवरऑल माइलेज और स्कूटर कितना चलेगा ये सब कुछ आप देख सकेंगे। वैसे इस तरह के फीचर महंगी कारों में देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन
फ्रंट ग्लोव बॉक्स
Honda Activa 125
- फोटो : Google
होंडा ने पहली बार एक्टिवा 125 में फ्रंट ग्लोव बॉक्स की सुविधा दी है। इसमें काफी जगह है और यहां आप अपना जरूरी सामान रख सकते हैं।