फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Gen Honda Civic Scores Full 5 Stars In Asean NCAP Tests

New-Gen Honda Civic: NCAP क्रैश टेस्ट में कार का शानदार प्रदर्शन, मिली 5-स्टार रेटिंग

Sun, 07 Nov 2021 05:13 PM IST
मुकेश कुमार झा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 07 Nov 2021 05:13 PM IST
सार

न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ASEAN NCAP) ने हाल ही में न्यू जनरेशन की New-Gen Honda की क्रैश टेस्ट की, जिसमें इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। 

विज्ञापन
New Gen Honda Civic Scores Full 5 Stars In Asean NCAP Tests
न्यू जनरेशन होंडा सिविक - फोटो : social media

विस्तार

NCAP क्रैश टेस्ट में न्यू जनरेशन होंडा सिविक सेडान कार को 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। इसका टेस्ट ASEAN न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम द्वारा किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट किया गया मॉडल थाईलैंड में बिकने वाला EL+ वेरिएंट था। हालांकि रेटिंग अन्य देशों जैसे सिंगापुर और इंडोनेशिया में बेचे जाने वाले सभी वेरिएंट के लिए लागू होगी। आइए इसके बारे में जानते हैं...

विज्ञापन


कितने अंक मिले
New-Gen Honda को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 29.28 अंक मिले हैं जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 51 में से 46.72 अंक मिले हैं। वहीं अगर कुल अंक की बात की जाए, तो न्यू जनरेशन ने 83.47 अंक हासिल किए हैं। इस प्रकार 5-स्टार रेटिंग की गारंटी है। वहीं, एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में साइड इफेक्ट टेस्ट के लिए पूरे अंक 8 में से 8 दिए गए। सिविक ने फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में कुछ अंक गंवाए, जहां उसने 16 में से 14.54 स्कोर किया। इसके अलावा हेड प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी टेस्ट में सेडान को 8 में से 6.74 स्कोर किया।
विज्ञापन


कीमत और उपलब्धता
यह होंडा सिविक फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। हालांकि, थाईलैंड में इसे THB 964,900 (लगभग 21.54 लाख रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं, होंडा ने अमेरिका में अपनी सिविक Si सेडान के 2022 वेरिएंट को पेश किया है। यह साल के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है। भारत में इसकी कीमत 19.64 लाख रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। वहीं, कंपनी सिविक के टाइप R हैचबैक पर भी काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed