{"_id":"64eca42d4daf90cc030f8c64","slug":"new-bike-launched-bike-updated-with-obd2-compliant-engine-know-features-specs-details-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Bike: OBD2-अनुरूप इंजन के साथ अपडेट हुई ये बाइक, मिले कई नए फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New Bike: OBD2-अनुरूप इंजन के साथ अपडेट हुई ये बाइक, मिले कई नए फीचर्स
Mon, 28 Aug 2023 07:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 28 Aug 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
2023 Honda Hornet 2.0
- फोटो : Honda Motorcycles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Honda Motorcycle & Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) (HMSI) ने सोमवार को OBD2-अनुरूप इंजन के साथ 2023 Hornet 2.0 (2023 हॉर्नेट 2.0) मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इसकी इंजन यूनिट अब उन कंपोनेंट्स की निगरानी के लिए कई सेंसर का इस्तेमाल करती है जो बाइक के एमिशन परफॉर्मेंस (उत्सर्जन प्रदर्शन) को प्रभावित कर सकते हैं। खराबी का पता चलने पर, इंस्ट्रूमेंट पैनल पर एक वार्निंग लाइट जल जाएगी।
इंजन पावर
नई 2023 Honda Hornet 2.0 मोटरसाइकिल में 184.40 सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर बीएस 6 ओबीडी2-अनुरूप पीजीएम-एफआई इंजन मिलता है। यह इंजन 12.70 किलोवाट का पावर और 15.9 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने स्ट्रॉन्ग एक्सीलरेशन और बेहतर सवारी क्षमता के लिए बाइक के इनटेक और एग्जॉस्ट कंपोनेंट्स को ऑप्टिमाइज किया है।
डिजाइन अपडेट
HMSI ने मोटरसाइकिल के 2023 वर्जन में कुछ डिजाइन और फीचर अपडेट भी किए हैं। इसमें नए ग्राफिक्स और एक भारी टैंक दिया है, जिसका मकसद बाइक के स्पोर्टी कैरेक्टर और सड़क पर इसकी मौजूदगी को और दमदार बनाना है। एक ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम इसकी स्टाइलिंग और विश्वसनीयता को और बढ़ाती है। स्प्लिट सीट और टैंक पर चाबी की प्लेसमेंट राइडर की सहूलियत को बढ़ाती है।
विज्ञापन
स्पोर्टीनेस को छोटे मफलर और 10-स्पोक अलॉय व्हील डिजाइन के साथ-साथ एल्यूमीनियम फिनिश वाले फुट पेग्स के साथ बढ़ाया गया है। इस बीच, एयरोडायनमिक डिजाइन बेहतर सवारी स्थिरता देता है।
फीचर्स अपडेट
मोटरसाइकिल में अब एक नया असिस्ट और स्लिपर क्लच है जो अपशिफ्ट को आसान बनाता है और बाइक की रफ्तार को कम करने के दौरान हार्ड डाउन शिफ्ट पर रियर व्हील लॉक-अप को खुद मैनेज करता है। सेगमेंट-फर्स्ट फीचर के तौर पर बाइक में गोल्डन अप-साइड डाउन (USD) फ्रंट फोर्क दिया गया है।
सेफ्टी फीचर्स
सिंगल-चैनल एबीएस के साथ आगे और पीछे डुअल पेटल डिस्क ब्रेक राइडर की सुरक्षा को बढ़ाते हैं। मोनो शॉक रियर सस्पेंशन ग्रैविटी (गुरुत्वाकर्षण) के केंद्र को बनाए रखने में मदद करता है। अन्य सेफ्टी फीचर्स में चौड़े ट्यूबलेस टायर - सामने 110 मिमी और पीछे 140 मिमी, इंजन-स्टॉप स्विच, हजार्ड लाइट, साइड स्टैंड इंडिकेटर और सीलबंद चेन शामिल हैं।
विशेष वारंटी पैकेज
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया नई 2023 हॉरनेट 2.0 पर 10 साल का विशेष वारंटी पैकेज भी दे रही है। इसमें तीन साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ सात साल की ऑप्शनल वारंटी शामिल है।