फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Musk launches steering-wheel-free taxi service in bet riders lose 'no control' fears, hop inside

मस्क की 'साइबरकैब' में नहीं होगा स्टीयरिंग: फिर कैसे रुकेगी गाड़ी? अमेरिका में शुरू हुई नई सेवा

Fri, 04 Sep 2026 05:03 AM IST
निर्मल कांत ऑटोमोबाइल डेस्क, अमर उजाला
ऑटोमोबाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Sep 2026 05:03 AM IST
सार

कारोबारी एलन मस्क ने अमेरिका के ऑस्टिन में बिना स्टीयरिंग और ब्रेक पैडल वाली सेल्फ-ड्राइविंग साइबरकैब उतार दी हैं। कंपनी इसे दूसरे शहरों में भी शुरू करने की तैयारी में है, लेकिन सवाल है कि क्या लोग बिना किसी कंट्रोल वाली गाड़ी में बैठने का डर छोड़ पाएंगे? टेस्ला इस कारोबार में वेमो से क्यों पीछे है और लोगों का इस पर कितना भरोसा है, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Musk launches steering-wheel-free taxi service in bet riders lose 'no control' fears, hop inside
साइबरकैब - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/एलन मस्क

विस्तार

दिग्गज अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने गुरुवार को टेक्सस के ऑस्टिन की सड़कों पर दर्जनों ऐसी सेल्फ-ड्राइविंग साइबरकैब उतारीं, जिनमें स्टीयरिंग व्हील और ब्रेक पैडल नहीं हैं। मस्क को उम्मीद है कि अमेरिकी लोग ऐसी गाड़ियों में सफर करने का डर छोड़ देंगे। वे इन गाड़ियों में बैठकर सफर शुरू करेंगे। इन गाड़ियों में यात्रियों के पास किसी आपात स्थिति में खुद गाड़ी का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का कोई तरीका नहीं है।
विज्ञापन


सोने के रंग वाली इन टेस्ला गाड़ियों की सेवा शुरू की गई है। कंपनी अब इसे दूसरे शहरों में भी शुरू करने की तैयारी कर रही है।

वाहनों की बिक्री में गिरावट के बीच टेस्ला के शेयरों को नुकसान हुआ है। लेकिन गुरुवार को कंपनी के शेयर पांच फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। इसकी वजह यह उम्मीद है कि भविष्य जैसी दिखने वाली ये टैक्सियां जल्दी लोगों के बीच लोकप्रिय हो सकती हैं।
विज्ञापन


लॉन्च से पहले टेस्ला ने एक्स पर लिखा, 'न स्टीयरिंग व्हील, न पैडल'। इसके बाद मस्क ने ऑस्टिन के आसमान के ऊपर तैरती एक बड़ी साइबरकैब की तस्वीर पोस्ट की। बाद में उन्होंने लिखा- साइबरकैब का तूफान। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को बाद में सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए लॉन्च कार्यक्रम होने की उम्मीद थी। यह साफ नहीं है कि मस्क साइबरकैब सेवा को कितनी जल्दी दूसरे शहरों में शुरू करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें तेजी से आगे बढ़ना होगा।

टेस्ला वेमो से क्यों पीछे है?
सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी के मामले में टेस्ला, वेमो से पीछे है। सड़कों पर चल रही टैक्सियों की संख्या और पूरी की गई यात्राओं के मामले में वेमो आगे है। टेस्ला को आगे आने के लिए यह साबित करना होगा कि उसका सिर्फ कैमरों पर आधारित सिस्टम सुरक्षित तरीके से सड़कों पर चल सकता है। उसे यह भी साबित करना होगा कि यह पैदल चलने वालों से बच सकता है।

इसके उलट वेमो और उसकी दूसरी प्रतिद्वंद्वी कंपनी अमेजन की जूक्स कैमरों के साथ रडार और लेजर आधारित तकनीक लिडार का भी इस्तेमाल करती हैं। तकनीक अच्छी तरह काम करे, तब भी अमेरिकियों को इसके लिए तैयार करना होगा।

क्या बिना ड्राइवर वाली कार पर भरोसा करेंगे लोग?
फरवरी में प्यू रिसर्च सेंटर ने एक सर्वे किया था। इसमें अमेरिका के 10 में से 7 वयस्कों ने कहा कि वे बिना ड्राइवर वाली कार में बैठने को लेकर 'बहुत ज्यादा' या 'बिल्कुल भी' सहज नहीं हैं।

पिछले साल मस्क ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के खर्च में कटौती वाले अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। इस अभियान को डोज कहा गया। इसके बाद टेस्ला के शेयरों को बड़ा नुकसान हुआ था। मस्क ने धुर दक्षिणपंथी उम्मीदवारों का भी समर्थन किया था। इसके बाद कई देशों में टेस्ला के शोरूम के बाहर प्रदर्शन हुए। कार खरीदारों ने टेस्ला का बहिष्कार भी किया।

ये भी पढ़ें: भारतीयों पर दोहरी मार: अमेरिका में ग्रीन कार्ड की उम्मीदों को झटका, खाड़ी संकट ने भी बढ़ाई चिंता; आगे क्या?

पिछले साल टेस्ला की वाहन बिक्री लगातार दूसरी बार सालाना आधार पर घटी। कंपनी का मुनाफा काफी गिर गया। चीन की बीवाईडी ने दुनिया की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाली कंपनी का खिताब टेस्ला से छीन लिया।


ऑस्टिन में पहले से कैसे चल रही है रोबोटैक्सी?
ऑस्टिन में पिछले साल जून से टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग 'रोबोटैक्सी' सेवा चल रही है। हालांकि, उन गाड़ियों में स्टीयरिंग व्हील और ब्रेक पैडल लगे हैं। बाद में यह सेवा टेक्सस और फ्लोरिडा के पांच और शहरों तक पहुंच गई। शुरुआत में इन गाड़ियों में सुरक्षा चालक भी मौजूद रहते थे। किसी समस्या की स्थिति में वे गाड़ी का कंट्रोल संभाल सकते थे।

रोबोटैक्सीट्रैकर नाम की निगरानी वेबसाइट के अनुसार, इन शहरों में टेस्ला की 200 से ज्यादा 'बिना निगरानी वाली' रोबोटैक्सियां हैं। इसका मतलब है कि इनमें कोई सुरक्षा चालक नहीं होता। वहीं, वेमो की 14 शहरों में ऐसी 4,000 से ज्यादा गाड़ियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed