फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   mumbai to kolkata expressway soon claims report road network in India road infrastructure

Expressways: मुंबई को कोलकाता से जोड़ने के लिए चार एक्सप्रेसवे जल्द! प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी का इंतजार

Tue, 09 Apr 2024 06:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 06:39 PM IST
सार

दुनिया भर में दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क होने के नाते, भारत ने हाल के वर्षों में अपनी सड़क संपर्क में भारी बढ़ोतरी दर्ज की है। एक प्रमुख विकास में, मुंबई और कोलकाता के बीच एक एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी जल्द ही हकीकत बन सकती है।

विज्ञापन
mumbai to kolkata expressway soon claims report road network in India road infrastructure
Delhi-Mumbai Expressway - फोटो : For Reference Only

विस्तार

दुनिया भर में दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क होने के नाते, भारत ने हाल के वर्षों में अपनी सड़क संपर्क में भारी बढ़ोतरी दर्ज की है। जैसे-जैसे देश में ज्यादा से ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजोक्ट (बुनियादी ढांचा परियोजनाएं) शुरू की जा रही हैं। वैसे ही नेशनल हाईवे और हाई-स्पीड आर्थिक गलियारों के जरिए पूरे भारत में सड़क नेटवर्क का विस्तार करने के मकसद से कई सड़क परियोजनाएं भी निर्धारित हैं।
विज्ञापन

एक प्रमुख विकास में, मुंबई और कोलकाता के बीच एक एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी जल्द ही हकीकत बन सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट से पता चलता है कि 2028 तक, मुंबई और कोलकाता रास्ते में विभिन्न शहरों को जोड़ने वाले आगामी एक्सप्रेसवे की एक सीरीज के जरिए जुड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई और कोलकाता को जोड़ने वाले चार एक्सप्रेसवे
इस कनेक्टिविटी को सुगम बनाने वाले चार एक्सप्रेसवे में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे, नागपुर-भंडारा-गोंदिया एक्सप्रेसवे, रायपुर-धनबाद आर्थिक कॉरिडोर और वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे शामिल हैं।
विज्ञापन

आधिकारिक पुष्टि का है इंतजार
हालांकि इन पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। ये अटकलें पूर्वी महाराष्ट्र एक्सप्रेसवे के नाम से भी जानी जाने वाली नागपुर-भंडारा-गोंदिया एक्सप्रेसवे के प्रस्ताव के बाद आई हैं।

127 किलोमीटर में फैला, पूर्वी महाराष्ट्र एक्सप्रेसवे मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का विस्तार करेगा। जो महाराष्ट्र में नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों को जोड़ेगा। नए एक्सप्रेसवे से नागपुर और गोंदिया के बीच यात्रा के समय को मौजूदा चार से पांच घंटे की तुलना में लगभग दो घंटे कम होने की उम्मीद है। अगर प्रस्तावित परियोजना को मंजूरी दे दी जाती है, तो मुंबई और कोलकाता के बीच यात्रा करना वर्तमान की तुलना में काफी आसान हो जाएगा, जिसमें समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed