{"_id":"659ec5efb8a30d81c80a83d5","slug":"mumbai-police-said-top-speed-limit-for-four-wheelers-on-mthl-100-kmph-bikes-rickshaws-not-allowed-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MTHL: एमटीएचएल पर चार-पहिया वाहनों के लिए 100 Kmph की है स्पीड लिमिट, बाइक और रिक्शा की नहीं होगी एंट्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MTHL: एमटीएचएल पर चार-पहिया वाहनों के लिए 100 Kmph की है स्पीड लिमिट, बाइक और रिक्शा की नहीं होगी एंट्री
Wed, 10 Jan 2024 10:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:00 PM IST
सार
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा होगी। जबकि मोटरबाइक, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टरों को समुद्री पुल पर चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बांद्रा वर्ली सी-लिंक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) पर चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा होगी। जबकि मोटरबाइक, ऑटोरिक्शा और ट्रैक्टरों को समुद्री पुल पर चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बुधवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल सेतु के नाम से भी जानी जाने वाली एमटीएचएल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को करेंगे।
एक अधिकारी के अनुसार, कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और दो-एक्सल बसों जैसे वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। उन्होंने कहा कि पुल के चढ़ाई और उतराई पर गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित रहेगी।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने "खतरे, रुकावटों और जनता को असुविधा" को रोकने के लिए भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल पर गति सीमा लागू की है।
18,000 करोड़ रुपये की लागत वाली एमटीएचएल मुंबई के सेवरी से शुरू होकर रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा में खत्म होती है।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मल्टी-एक्सल वाले भारी वाहन, ट्रक और मुंबई की ओर जाने वाली बसें ईस्टर्न फ्रीवे पर नहीं जा सकेंगी। इन वाहनों को मुंबई पोर्ट-सेवरी एक्जिट (एक्जिट 1सी) का इस्तेमाल करना होगा। और आगे बढ़ने के लिए गडी अड्डा के पास एमबीपीटी रोड लेना होगा।
मोटरसाइकिल, मोपेड, तीन-पहिया वाहन, ऑटो, ट्रैक्टर, जानवरों से खींचे जाने वाले वाहन और धीमी रफ्तार से चलने वाले वाहनों के लिए एंट्री नहीं होगा।
एमटीएचएल एक 6-लेन वाला समुद्री लिंक है, जिसमें 16.50 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र पर और 5.5 किलोमीटर जमीन पर है। मोटर चालक मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय कर सकेंगे। जो दूसरे रास्तों से 2 घंटे का समय लेता है।