{"_id":"6261045af2e177187f05ee0b","slug":"mumbai-best-bus-news-today-2022-maharashtra-state-environment-minister-aditya-thackeray-inaugurated-tap-in-tap-out-service-on-gateway-of-india-to-churchgate-route-brihanmumbai-electricity-supply-and-transport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BEST: आदित्य ठाकरे ने मुंबई की पहली फुल डिजिटल बस का किया उद्घाटन, वाहन में अनोखा टैप-इन टैप-आउट फीचर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BEST: आदित्य ठाकरे ने मुंबई की पहली फुल डिजिटल बस का किया उद्घाटन, वाहन में अनोखा टैप-इन टैप-आउट फीचर
Thu, 21 Apr 2022 12:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:56 PM IST
सार
महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई शहर की पहली पूरी तरह से डिजिटल बस का उद्घाटन किया। यह इलेक्ट्रिक बस गेटवे ऑफ इंडिया से चर्चगेट रूट पर चलेगी।
विज्ञापन
Maharashtra State Environment Minister Aditya Thackeray inaugurated tap-in tap-out service on Gateway of India to Churchgate route
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को मुंबई शहर की पहली पूरी तरह से डिजिटल बस का उद्घाटन किया। यह इलेक्ट्रिक बस गेटवे ऑफ इंडिया से चर्चगेट रूट पर चलेगी और इसमें एक यूनिक टैप-इन टैप-आउट फीचर दिया गया है।
आदित्य ठाकरे ने कहा, "बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) पूरी तरह से डिजिटल होने वाली भारत की पहली बस सर्विस है।" उन्होंने कहा, "हम कुछ दिनों में इस रूट की सभी 10 बसों में इसे लागू कर देंगे और बाद में शहर के सभी 438 रूटों पर इसका विस्तार करेंगे।"
बेस्ट के महाप्रबंधक (जीएम) लोकेश चंद्र के अनुसार, "यह देश की पहली 100 प्रतिशत डिजिटल बस सेवा है, जिसका मकसद बस टिकट सिस्टम के डिजिटलीकरण को बढ़ाना है।"

Brihanmumbai Electricity Supply and Transport (BEST) is India’s 1st bus service to go completely digital
- फोटो : ANI
चंद्रा ने कहा, "यह यात्रियों को आसानी और सुविधा प्रदान करता है क्योंकि वे अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करके या अपने स्मार्टफोन में 'चलो' एप के जरिए टैप-इन कर सकते हैं।"
उन्होंने समझाया, "यात्रा पूरी करने के बाद, यात्री अपने मोबाइल फोन पर एक रसीद हासिल करता है यदि वे एप का इस्तेमाल करके टैप-आउट करते हैं और स्मार्ट कार्ड का उपयोग करने पर अपना टिकट भी ले सकते हैं।"
उन्होंने समझाया, "यात्रा पूरी करने के बाद, यात्री अपने मोबाइल फोन पर एक रसीद हासिल करता है यदि वे एप का इस्तेमाल करके टैप-आउट करते हैं और स्मार्ट कार्ड का उपयोग करने पर अपना टिकट भी ले सकते हैं।"
Brihanmumbai Electricity Supply and Transport (BEST) is India’s 1st bus service to go completely digital
- फोटो : ANI
शुरुआत में, टैप-इन टैप-आउट सेवा सिर्फ दो बसों में दी गई है। लेकिन सेवा प्रदाता जल्द ही शहर में 200 मार्गों के लिए इस डिजिटल बस सेवा को तैनात कर सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरी तरह से डिजिटल बस से यात्रा करने वाले यात्रियों ने डिजिटलीकरण की दिशा में उठाए गए कदम की तारीख की।
एक यात्री जतिन ने कहा, "मुंबई जैसे शहर में यात्रा करने के लिए यह एक बहुत जरूरी पहल थी।"
उन्होंने कहा कि यात्रा ज्यादा सुविधाजनक हो गई क्योंकि यह पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस थी, टिकट चेकर के साथ कोई संपर्क नहीं था।