{"_id":"683d58b11ab775667a0de03c","slug":"motorcycle-engine-overheating-in-summer-know-how-to-prevent-2025-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bike Care: बाइक की दुश्मन है ये चीज, इंजन, क्लच, गियर बॉक्स... सब कर देती है खराब","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Bike Care: बाइक की दुश्मन है ये चीज, इंजन, क्लच, गियर बॉक्स... सब कर देती है खराब
Mon, 02 Jun 2025 01:25 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:25 PM IST
सार
Bike Overheating Problems: कई लोगों की बाइक में ओवरहीटिंग की समस्या आती रहती है। कई बार ये दिक्कत बाइक की केयर न करने के कारण आती है तो कई बार इसके लिए राइडिंग के तौर तरीके जिम्मेदार होते हैं।
विज्ञापन
बाइक इंजन
- फोटो : Bajaj Auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मियों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचते ही बाइक की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ने लगता है। खासकर दोपहिया वाहनों में ओवरहीटिंग की समस्या आम हो जाती है। बाइक के इंजन की ओवरहीटिंग राइडर की कुछ गलतियों के कारण भी होती है। बाइक ओवरहीट होने पर इंजन सीज होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में समय रहते कुछ सावधानियां बरतकर इस परेशानी से बचा जा सकता है।
इंजन ओवरहीट होने से आती हैं ये परेशानियां
सबसे बड़ा खतरा यह होता है कि इंजन अधिक गर्म होने पर सीज हो सकता है। जब इंजन में मौजूद पार्ट्स अत्यधिक गर्म हो जाते हैं तो वे आपस में रगड़ खाते हैं और जाम हो सकते हैं। इससे बाइक चलते-चलते बिल्कुल बंद हो सकती है। ओवरहीटिंग से इंजन ऑयल जल्दी जलने लगता है या उसकी क्वालिटी खराब हो जाती है। इससे इंजन के पार्ट्स को सही तरीके से लुब्रिकेशन नहीं मिलता और घिसाव बढ़ जाता है।

ओवरहीटिंग से कैसे बचें?
- फोटो : बजाज ऑटो
जब इंजन सही तरीके से काम नहीं करता है तो उसका सीधा असर फ्यूल एफिशिएंसी यानी माइलेज पर पड़ता है। ओवरहीटिंग बाइक को ज्यादा पेट्रोल की खपत के लिए मजबूर करती है। कई आधुनिक बाइकों में सेंसर, फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) होते हैं। अत्यधिक गर्मी इन हिस्सों को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे बाइक का इलेक्ट्रिक सिस्टम फेल हो सकता है।
ओवरहीटिंग की स्थिति में कई बार बाइक चलते-चलते अचानक बंद हो जाती है। यह हाईवे या ट्रैफिक जैसी जगहों पर दुर्घटना का कारण भी बन सकता है।
ओवरहीटिंग से कैसे बचें?
बाइक के इंजन को ओवरहीटिंग से बचाने में ये टिप्स काम आ सकते हैं:
1. लंबी दूरी की राइड पर ब्रेक लें
यदि आप बाइक से लंबी दूरी तय करते हैं, तो बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी है। बाइक को लगातार 120-150 किलोमीटर से ज्यादा न चलाएं। इतनी दूरी तय करने के बाद 10-15 मिनट का ब्रेक लें। इससे इंजन को ठंडा होने का समय मिलेगा और बाइक की परफॉर्मेंस भी अच्छी बनी रहेगी।
2. इंजन ऑयल को समय पर बदलें
इंजन ऑयल इंजन को लुब्रिकेट करने के साथ-साथ ठंडा रखने का भी काम करता है। यदि इंजन ऑयल काफी समय से नहीं बदला गया है तो बाइक की परफॉर्मेंस उसकी मात्रा कम है, तो इंजन जल्दी गर्म हो सकता है। ऐसे में समय-समय पर ऑयल की जांच करें और जरूरत पड़ने पर बदलवाएं।
3. लंबी दूरी पर बार-बार ब्रेक न लगाएं
लंबे राइड के दौरान बार-बार ब्रेक लगाने से इंजन पर दबाव पड़ता है और तापमान बढ़ सकता है। इसलिए जब भी हाईवे या ट्रैफिक फ्री रोड पर चलें, ब्रेकिंग को संतुलित तरीके से करें।
4. समय-समय पर सर्विस कराना न भूलें
बाइक की रेगुलर सर्विसिंग से इंजन की कंडीशन अच्छी बनी रहती है और ओवरहीटिंग की संभावना कम हो जाती है। गर्मियों में सर्विसिंग के दौरान एयर फिल्टर, स्पार्क प्लग और कूलिंग सिस्टम की विशेष जांच करवाएं।
5. ज्यादा देर तक इंजन चालू न रखें
अगर आप ट्रैफिक में फंसे हैं या रुकना पड़ा है, तो इंजन को बंद कर दें। कई लोग सिग्नल पर इंजन चालू रखते हैं, जिससे हीटिंग बढ़ती है। खासकर गर्मियों में बाइक को फालतू में चालू रखना नुकसानदायक हो सकता है।